इंडियन नेवी में म्यूजिशियन भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए स्पेशल एंट्री शुरू

 जिन युवाओं को गाने और बजाने का शौक है, उनके लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री निकली है। जिसके तहत भारतीय नौसेना ऐसे कैंडिडेट्स को भर्ती कर रही है, जिनकी संगीत में खासतौर से रुचि है। अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिलाएं इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अग्निवीर एमआर (संगीतकार) 02/2026 बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्यता की शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Navy Bharti 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
    आवेदन शुरू होने की तिथि- 11 अप्रैल 2026
    आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अप्रैल 2026
    आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि- 26 अप्रैल 2026

Navy MR Agniveer Eligibility: कौन अप्लाई कर सकता है?
  शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक कक्षा (10वीं पास) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

संगीत संबंधित योग्यता: कैंडिडेट को संगीत की समझ होनी चाहिए। लय, सुर और एक पूरा गीत गाने की सटीकता हो। साथ में भारतीय या विदेशी मूल के किसी भी यंत्र को बजाना आना चाहिए। इसके लिए विंड इंस्ट्रूमेंट्स पर हिन्दुस्तानी या कर्नाटक साशस्त्रीय संगीत का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या प्रतिष्ठित संगठन से अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। वाद्य यंत्रों पर पश्चिमी, संकेतन या राष्ट्रीय या पश्चिमी प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रिनटी कॉलेज, लंदन या संगीत के रॉयल स्कूल, लंदन, वायु उपकरणों आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से न्यूनतम ग्रेड का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल/पुरस्कार का प्रमाण पत्र देना होगा।
 आयु: अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी चाहिए। दोनों तारीखों की भी गणना होगी।

अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
    भारतीय नौसेना की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
    यहां पहले आपको Register करना होगा। इसमें AMR MR Musician को क्लिक करें।
    गवर्नमेंट/राज्य सरकार द्वारा जारी किया फोटो आईडी सेलेक्ट करें। फोटो आईडी का नंबर भरें।
    इसके बाद कैप्चा कोड भी ठीक फिल करके Save कर दें।
    अब आगे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सेलेक्ट करके अपनी बेसिक डिटेल्स भी भर दें।
    रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट होने के बाद इसकी मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
    अब फॉर्म में बाकी मांगी गई जानकारियां भी ध्यान से भरते जाएं।
    अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर भी सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वर्षा यादव

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग में बिना मैथ्स के दाखिला, खाली सीटों के कारण लिया गया ऐतिहासिक कदम

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब बिना मैथ्स के भी इंजीनियरिंग में प्रवेश मिल सकेगा। इससे गणित में कमजोर लेकिन तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के ​इच्छुक स्टूडेंट को खासी सुविधा होगी। प्रदेश…

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026: 679 बैंड आरक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास करें आवेदन

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस बैंड में 679 आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’