भारत के हज यात्रियों का बढ़ा कोटा, अब 185,000 हज यात्री जा सकेंगे मक्का

नई दिल्ली
निया के सभी धर्मों के कुछ पवित्र धार्मिक स्थल होते हैं. इस्लाम धर्म में हज यात्रा को सबसे पवित्र और अहम माना गया है. हर साल दुनिया भर से लाखों लोग हज यात्रा पर जाते हैं. हज यात्रा सऊदी अरब के मक्का में की जाती है. भारत से भी हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं. आँकड़ों के आधार पर बात की जाए तो हर साल लगभग 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हज यात्रा पर जाते हैं.

जिनमें से 1.7 लाख से ज्यादा भारत से होते हैं.  पिछले साल की बात की जाए तो , 1,75,025 भारतीय श्रद्धालुओं ने हज यात्रा की थी. लेकिन आपको बता दें इस साल भारत के हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब सरकार ने कोटा बढ़ा दिया है. जानें हज यात्रा के लिए कैसे और कहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

बढ़ाया गया भारत के हज यात्रियों का कोटा
भारत से हर साल 175,000 हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं. जिनमें 1,22,518 हज यात्रियों भारतीय हज समिति के जरिए हज यात्रा पर भेजा जाता है. इसके अलावा बचे हुए 52,000  हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा पर जाते हैं. लेकिन इस साल सऊदी हज मंत्रालय  की ओर से इस संख्या में इजाफा कर दिया गया है. और इस साल भारत से 175,000 हज यात्रियों की जगह 185,000 हज यात्री जा सकते हैं. क्योंकि सऊदी हज मंत्रालय की ओर से 10,000 एक्सट्रा तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हामी भर दी है.

इस तरह कर सकते हैं हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
भारत से हर साल हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए होता है. यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर https://hajcommittee.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.

इसके अलावा आप हज सुविधा (HAJ SUVIDHA) मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जो कि एंड्राइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों के लिए ही उपलब्ध है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ अहम दस्तावेज चाहिए होंगे. आपको बता दें हज यात्रा के लिए अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सर्विस उपलब्ध नहीं है.

  • admin

    Related Posts

    CJI के घर शादी की उम्मीद में पहुंचे कपल, रील्स की सच्चाई जानकर रह गए हैरान

    नई दिल्ली यूपी-बिहार में अपने घरों से भागकर दिल्ली पहुंचे एक प्रेमी जोड़े (कपल) को सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित राहत देने से इनकार करते हुए हाई कोर्ट जाने के लिए…

    NCERT किताबों पर घमासान: सरकार ने बनाई कमेटी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म

    नई दिल्ली राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चेप्टर को फिर से लिखने के लिए तीन सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर