भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच पहले लगा झटका, ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लगी चोट

 चेन्नई

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। हालांकि, इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवा ओपनर अभिषेक शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि वह दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। अगर अभिषेक शर्मा इस मुकाबले से बाहर होते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि उन्होंने पहले मैच में विस्फोटक पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा को शुक्रवार के दिन फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई। कैच पकड़ने की कोशिश में उनका एंकल मुड़ गया, जिसके बाद टीम फिजियोथेरेपिस्ट ने उनका तुरंत चेकअप किया। चोट के चलते वह ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे और इस दौरान उन्हें लंगड़ाते हुए भी देखा गया। चोट लगने के बाद अभिषेक ने नेट्स में बैटिंग नहीं की और ड्रेसिंग रूम में करीब आधे घंटे तक फिजियोथेरेपिस्ट के साथ समय बिताया। इस वजह से उनके दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले टी20 में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और कुल 34 गेंदों पर 79 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 132 रनों का लक्ष्य केवल 12.5 ओवर में हासिल कर लिया था।

अब, चोट के चलते अगर अभिषेक शर्मा दूसरे टी20 से बाहर होते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। उनकी गैरमौजूदगी में टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अगर अभिषेक शर्मा इस मुकाबले से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल या वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं।

admin

Related Posts

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

चेन्नई  इंडियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र स‍िंह धोनी ( MS Dhoni) ने अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर…

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  नई दिल्ली FIFA World Cup 2026 को लेकर ठीक वैसा ही विवाद सामने आया है, जैसा करीब एक महीने पहले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सामने आया था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान