भारतीय सेना भर्ती: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक

जयपुर

भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। भर्ती वर्ष 2025-26 के तहत होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान के नौ शहरों अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

जारी हो चुके हैं एडमिट कार्ड
ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 14 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

परीक्षा के अंतर्गत आने वाली श्रेणियां

अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)

अग्निवीर (तकनीकी)

अग्निवीर (कार्यलय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी)

अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं और 8वीं पास)

अग्निवीर (महिला सैन्य पुलिस)

सैनिक तकनीकी (एनए)

सिपाही फार्मा

हवलदार शिक्षा (सूचना तकनीक/साइबर, भाषाविद, आदि)

जूनियर कमीशन अधिकारी (कैटरिंग)

जूनियर कमीशन अधिकारी (धार्मिक शिक्षक)

पढ़ें: गुप्त नवरात्रि पर जसोलधाम में विधिवत घट स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शैलपुत्री की हुई पूजा

सहायता के लिए संपर्क करें भर्ती कार्यालय से
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती कार्यालयों के पते और संपर्क विवरण ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

  • admin

    Related Posts

    सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 64 पदों पर नौकरी का मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

    देहरादून  सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 64 पदों पर…

    हरियाणा सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

    हरियाणा के सैननिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?