अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई ‘खाला’ का घर नहीं होगा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक, 2025' पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब ‘खाला' (मौसी) का घर नहीं होगा। दरअसल, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोक सभा में आप्रवास और विदेशियों से संबंधित विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब दिया। चर्चा के बाद सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया।

'नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है'
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा कि “अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई ‘खाला' का घर नहीं होगा।” उपमुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में नए भारत की नई आव्रजन नीति ने अंग्रेजों के जमाने के आव्रजन संबंधी कानून का चोला उतार दिया है। नए भारत की नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है।”

'विपक्षी दल नई नीति से हक्का-बक्का रह गए'
मौर्य ने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई के पात्र हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी था। घुसपैठ कराने वाले विपक्षी दल इस नई नीति से हक्का-बक्का रह गए हैं।''

admin

Related Posts

ग्रहण का प्रभाव: रामलला मंदिर 3 मार्च को सुबह इतने बजे तक ही खुलेगा, भक्तों के लिए जरूरी सूचना

अयोध्या साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं। इसी नियम का…

लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए महिला ट्रेनर को किया अनिवार्य, योगी ने जिम की जांच के दिए निर्देश

वाराणसी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सभी जिम की जांच की जाए और यह सुनिश्चित हो कि वहां महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम