इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच को भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। वहीं मेहमान इंग्लैंड दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाना चाहेगा। IND vs ENG दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और जोस बटलर, आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारतीय प्लेइंग XI पर आज हर किसी की नजरें रहेंगी क्योंकि विराट कोहली की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। ऐसे में कौन बाहर होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा।  

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पिच रिपोर्ट-
कटक का यह स्टेडियम वैसे तो ज्यादा हाईस्कोरिंग नहीं रहा है। 1982 से यहां 38 पारियों में सिर्फ 6 ही बार टीमें 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले 8 सालों में यह कारनामा 4 बार हुआ है तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जा रही है।

बाराबती स्टेडियम में स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। अभी तक यहां तेज गेंदबाजों को 137 सफलताएं मिली है, वहीं स्पिनर्स ने 88 ही विकेट चटकाए हैं। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे ODI में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। शाम को ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है तो टीमें टारगेट का पीछा करना ज्यादा पसंद करती है। यहां के रनचेज के रिकॉर्ड की बात करें तो 19 में से 12 बार टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

बाराबती स्टेडियम रिकॉर्ड्स और आंकड़े
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 7 (33.33%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 12 (57.14%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (38.10%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 11 (52.38%)
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 316/6
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 226

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 108 वनडे खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया 59 मैच जीतकर काफी आगे चल रही है, वहीं इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ 44 ही जीत मिली है।

admin

Related Posts

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

 नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी गुरुवार को…

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो