पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत, पहलगाम हमले को लेकर सौरव गांगुली बोले- ये मजाक नहीं है

नई दिल्ली
पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारत और पाकिस्तान का मैच सिर्फ आईसीसी इवेंट्स या एशिया कप में होता है, जिनमें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा एशिया कप शामिल है। हालांकि, सौरव गांगुली चाहते हैं कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही नहीं चाहिए।

सौरव गांगुली ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "100 प्रतिशत, ऐसा (पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना) किया जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है। ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। आखिरी बार पाकिस्तान में भारत ने एशिया कप में हिस्सा लिया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच 2012-13 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी।

हाल ही में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, भारत ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की; इसके बजाय, उन्होंने हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में अपने सभी मैच खेले। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के अध्यक्ष जय शाह ने 2024-27 चक्र में सभी ICC आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल पर निर्णय लिया है, जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे। पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था। केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक घोषणा कीं। इनमें अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 48 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना।

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम