भारत ने सैंटियागो नीवा पर जताया भरोसा, महिला बॉक्सिंग को मिले नए हेड कोच

नई दिल्ली 
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सैंटियागो नीवा को महिला नेशनल बॉक्सिंग टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। नीवा साल 2017 से 2021 तक भारत के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। भारत के साथ नीवा के पिछले कार्यकाल ने देश के हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रक्चर पर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसे में स्वीडिश टैक्टिशियन टीम को और बेहतर बनाने के मकसद से भारतीय खेमे में वापस आ रहे हैं। नीवा के मार्गदर्शन में भारतीय बॉक्सिंग ने 2019 मेन्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीते, जिसमें अमित पंघाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, जबकि मनीष कौशिक ने देश को ब्रॉन्ज जिताया। इसके बाद भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में अब तक की सबसे बड़ी ओलंपिक बॉक्सिंग टीम उतारी, जहां लवलीना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
लॉस एंजिल्स 2028 के मद्देनजर नीवा सभी वेट कैटेगरी में भारतीय महिला खिलाड़ियों को मेडल की दावेदार बनाने पर काम करेंगे। नीवा के पास दो दशकों से ज्यादा एलीट इंटरनेशनल कोचिंग अनुभव है, उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग में कुछ सबसे असरदार हाई-परफॉर्मेंस रोल निभाए हैं। नेशनल महिला टीम ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते।
इस मौके पर नीवा ने कहा, "मैं भारत वापस आकर बहुत उत्सुक हूं। मेरे पिछले कार्यकाल के 5 साल बहुत शानदार रहे हैं। मैं इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उम्मीद है कि हम साथ मिलकर बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। मुझे पहले भी महिला बॉक्सर्स के साथ काफी सफलता मिली है। भारतीय महिला टीम में बहुत क्षमता है। 2028 एलए ओलंपिक में हम इतिहास रचना चाहेंगे।"
नीवा की नियुक्ति पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "सैंटियागो की नियुक्ति हमारे विमेंस प्रोग्राम के लिए एक जरूरी कदम है। वह टेक्निकल एक्सीलेंस और अंतरराष्ट्रीय समझ का मिश्रण लेकर आए हैं, जिससे भारत के प्रदर्शन में निखार आएगा। उन्होंने कहा, "हमारे एथलीट्स ने दिखाया है कि वे दुनिया के सबसे मुश्किल प्लेटफॉर्म पर भी आगे बढ़ सकते हैं। सैंटियागो के मार्गदर्शन से हमें दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भारत की मौजूदगी और महत्वाकांक्षा को मजबूत करने का भरोसा है।"

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम