डब्ल्यूटीसी फाइनल की संभावनाओं के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीतने होंगे चार टेस्ट

मुंबई
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से भारतीय टीम के लिए अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) की राह मुश्किल हो गयी है। अब भारतीय टीम को फाइनल के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांच में से चार मैच जीतने होंगे, व एक मैच ड्रॉ पर रोकना होगा। इसके अलाव अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ 1 मैच ड्रॉ कर सकती है। बाकी बचे 4 मैचों में उसे जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरत पर हराना बेहद कठिन है।
22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. तेज और उछाल भरी पिच को दुनिया के सबसे खतरनाक पिचों में से एक माना जाता है. बल्लेबाजों के लिए इसे कब्रगाह बताया जाता है और तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग. कप्तान पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की धारदार गेंद के आगे भारतीय बल्लेबाजों को टिकना होगा। नाथन लियोन की स्पिन भी मुसीबत बनेगी। पैट पहले ही कह चुके हैं कि वो किसी भी हाल में भारत को इस बार जीतने नहीं देंगे।
अंक तालिका में भारतीय टीम अब 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है और टीम पांचवे से चौथे पायदान पर आ गई है। उन्हें 5 में से एक भी मैच भी भारतीय टीम हारती है तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। के अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच जीतता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो उनके खाते में अधिकतम 64.03 प्रतिशत अंक रह जाएंगे। वहीं अगर टीम इंडिया चार मैच जीतने के साथ एक मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक होंगे।
वहीं नंबर-1 पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को अगर फाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें अगले 7 में से 5 मैच जीतने होंगे। कंगारुओं को घर पर भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर पर 2 मैच की सीरीज भी खेलनी है। अगर ऑस्ट्रेलिया 7 में से 5 मैच जीतने में सफल रहता है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका फाइनल की दौड़ में बांग्लादेश को 2-0 से पीटकर आया है। उसने डब्ल्यूटीसी में 24 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। अब उनके बचे चार मैच घर पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ है। घर पर उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर इन चारों मैच में टीम जीत दर्ज करती है तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर लेगी।

  • admin

    Related Posts

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    मियामी सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस…

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज