स्पोर्ट्स पावर बनता भारत: 2027 में एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी तय

नई दिल्ली
एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन ने बताया है कि भारत साल 2027 में एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस प्रतियोगिता के जरिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए कुल आठ कोटा स्थान मिलेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 10 दिसंबर तक यहां डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप 2027 का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 1 से 10 दिसंबर 2027 तक नई दिल्ली में स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा।

एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस चैंपियनशिप का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है, क्योंकि इस प्रतियोगिता के दौरान लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए एशिया के आठ कोटा स्थान दिए जाएंगे।

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शूटिंग क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं के ज़रिए अधिकतम 16 कोटा स्थान हासिल किए। इनमें राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में आठ-आठ कोटा शामिल थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रिकॉर्ड 21 निशानेबाजों को भेजा, जो टोक्यो ओलंपिक में भेजे गए 15 निशानेबाजों से काफी ज्यादा था। भारतीय निशानेबाजों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल तीन पदक जीते और तीनों ही कांस्य (ब्रॉन्ज) थे।

फिलहाल भारत को घरेलू मैदान पर अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दिल्ली 2 से 14 फरवरी तक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल) की मेजबानी करने जा रहा है। मेजबान देश भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 118 खिलाड़ियों की सबसे बड़ी टीम उतारी है, जबकि कज़ाख़िस्तान 35 खिलाड़ियों के साथ दूसरी सबसे बड़ी टीम है।

कोरिया, ईरान और जापान भी मजबूत टीमें लेकर आए हैं। इसके अलावा चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाजों से भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की सबसे बड़ी टीम है, जिसमें 118 एथलीट शामिल हैं- कुल 311 एथलीटों में से एक तिहाई से ज़्यादा। कज़ाख़िस्तान की टीम में 35 एथलीट हैं, जबकि ईरान की टीम में 28 एथलीट रजिस्टर्ड हैं। कुल मिलाकर, इस चैंपियनशिप में 20 देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे और पूरे प्रतियोगिता में 564 इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

admin

Related Posts

करारी हार से नहीं टूटी ऑस्ट्रेलिया की हिम्मत, मार्श ने कहा– वर्ल्ड कप जीतना ही मिशन

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बारे…

अनजान से अंडरडॉग तक का सफर: कैसे इटली बना T20 वर्ल्ड कप का नया खतरा?

बेंगलुरु फुटबॉल के दीवाने इटली में क्रिकेट की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हो गई थी लेकिन यह खेल हमेशा वहां हाशिये पर ही रहा लेकिन दो सदियों के बाद अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

करारी हार से नहीं टूटी ऑस्ट्रेलिया की हिम्मत, मार्श ने कहा– वर्ल्ड कप जीतना ही मिशन

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 2 views
करारी हार से नहीं टूटी ऑस्ट्रेलिया की हिम्मत, मार्श ने कहा– वर्ल्ड कप जीतना ही मिशन

अनजान से अंडरडॉग तक का सफर: कैसे इटली बना T20 वर्ल्ड कप का नया खतरा?

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 1 views
अनजान से अंडरडॉग तक का सफर: कैसे इटली बना T20 वर्ल्ड कप का नया खतरा?

देश के लिए खेलना सर्वोपरि: पद्म श्री सम्मान पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 0 views
देश के लिए खेलना सर्वोपरि: पद्म श्री सम्मान पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया

डिफेंडिंग चैंपियन अल्कराज रॉटरडैम ओपन से हटे

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 0 views
डिफेंडिंग चैंपियन अल्कराज रॉटरडैम ओपन से हटे

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: अर्धशतक चूके स्मट्स, कनाडा के खिलाफ इटली की 10 रन से जीत

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: अर्धशतक चूके स्मट्स, कनाडा के खिलाफ इटली की 10 रन से जीत

क्रिकेट का आर्थिक सच: IND vs PAK एक मैच ने ICC को किया भारी नुकसान, PCB की 7 साल की कमाई के बराबर

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 0 views
क्रिकेट का आर्थिक सच: IND vs PAK एक मैच ने ICC को किया भारी नुकसान, PCB की 7 साल की कमाई के बराबर