भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया

नई दिल्ली
जब भी दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत की मेट्रो का भी नाम उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालांकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में हो गई थी। कोलकाता में पहली मेट्रो ट्रेन चली थी।

कितने राज्यों में चलती है मेट्रो?

मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है।

कितना बड़ा हो गया नेटवर्क?

भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है।

पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा।

कितने यात्री करते हैं सफर?

देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है।

देशभर में मेट्रो में सफर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की है। दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं। देश के दूसरे राज्यों में मेट्रो में कम ही यात्री सफर करते हैं।

सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही फायदे में!

इस समय देश के कई हिस्सों में मेट्रो ट्रेन चल रही है। सबसे ज्यादा फायदे में दिल्ली मेट्रो है। देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन घाटे में चल रही है। उन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नहीं है।

वहीं बात अगर नमो भारत ट्रेन की करें तो इसे भी अभी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस ट्रेन में रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की तुलना करें तो अभी सालभर में जितने यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर कर लेते हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने के बाद उम्मीद है कि नमो भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

admin

Related Posts

12 राज्यों में 6.08 करोड़ नाम हटे, SIR वोटर लिस्ट अपडेट में यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव

नई दिल्ली देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दूसरे फेज के तहत चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची…

इजरायल की तगड़ी कार्रवाई: 40 दिन में ईरान और लेबनान पर साढ़े चार बम का असर

तेल अवीव इजरायल ने ईरान के साथ चल रही जंग में अब तक 18,000 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजरायली सेना (IDF) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 0 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें