2025 महिला विश्व कप में भारत को मिली बड़ी सफलता, दिव्या देशमुख की शानदार जीत

बातुमी 

जॉर्जिया के बातुमी शहर में चल रहे महिला विश्व कप के चौथे राउंड का पहला मुक़ाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारत की अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने सफेद मोहरों से शानदार बाज़ी खेलते हुए अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी जिनेर झू को मात दी। यह दिव्या की जिनेर झू पर क्लासिकल शतरंज में पहली जीत है। जिनेर विश्व की नंबर 6 महिला खिलाड़ी हैं और वह भी दिव्या की तरह ही चीन की एक शानदार प्रतिभा बनकर उभर रही हैं, पर दिव्या ने इस जीत के साथ अब आगे की राह थोड़ी आसान ज़रूर कर ली है और उन्हें क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए अब केवल एक ड्रॉ की आवश्यकता होगी।

अन्य मुकाबलों में भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने स्विट्ज़रलैंड की एलेक्ज़ान्द्रा कोस्टेनियुक को काले मोहरों से ड्रॉ पर रोका, तो वहीं हरिका द्रोणावल्ली ने ग्रैंडमास्टर कैटेरीना लागनों को और ग्रैंडमास्टर वैशाली ने कज़ाख़िस्तान की मेरुएर्त कामालिदेनोवा को ड्रॉ पर रोका। चौथे राउंड की दूसरी बाज़ियाँ आज खेली जाएँगी। 

दिव्या देशमुख (भारत) बनाम जिनेर झू (चीन)

भारत की दिव्या देशमुख अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी जिनेर झू से इससे पहले दो क्लासिकल मुकाबले खेल चुकी हैं, पर दोनों ही मुकाबलों में दिव्या को काले मोहरों से खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन विश्व कप के चौथे राउंड के पहले मुकाबले में दिव्या ने यह साबित कर दिया कि उन्हें न तो पुरानी हारों का और न ही बड़े मंच का कोई दबाव रहता है। सफेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने 1.e4 खेलने का निर्णय लिया, जिसके जवाब में जिनेर ने सिसिलियन डिफेंस खेला।

लगभग 20वीं चाल के बाद चंद चालों में ही दोनों खिलाड़ियों ने अपने लगभग सारे मोहरे लड़ लिए और 31वीं चाल पर दिव्या के पास बचा तो केवल एक घोड़ा और वज़ीर, वहीं जिनेर के पास ऊँट और वज़ीर। घोड़े और वज़ीर की मदद से दिव्या ने जिनेर पर ज़बरदस्त आक्रमण किया और चीनी खिलाड़ी दिव्या को रोकने में नाकाम नज़र आईं और 49वीं चाल पर उन्होंने अपनी हार स्वीकार की। दिव्या की सफेद मोहरों से यह जीत काफी बड़ी और ज़रूरी भी है और अब आज होने वाली बाज़ी में उन्हें काले मोहरों से शानदार खेल दिखाना होगा।

admin

Related Posts

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

 नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के…

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?