खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, में होना है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
भारत के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद मुश्किल है। इसकी वजह टी20 विश्व कप का इतिहास है, जो न्यूजीलैंड के पक्ष में है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं जीती है। दोनों देशों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2007 के दौरान खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सभी विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। भारतीय टीम 180 रन बना सकी थी और 10 रन से मैच हार गई।
दूसरा मैच टी20 विश्व कप 2016 में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे। भारतीय टीम 79 रन पर सिमट गई और 47 रन से मैच हार गई। दोनों टीमों की टी20 विश्व कप की तीसरी और आखिरी मुलाकात 2021 विश्व कप के दौरान हुई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 110 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था।
इस तरह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। ओवरऑल आंकड़े पर गौर करें तो टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है। 1 मैच टाई रहा है।
विश्व कप से पहले भी न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम ने अपने घर में हुई इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को 8 मार्च को हराकर जीत का इंतजार समाप्त करने और बैक-टू-बैक टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का अवसर है।

admin

Related Posts

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

नई दिल्ली दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन उस भारतीय समूह का हिस्सा हैं जो यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक फ्रेंचाइजी खरीदने जा रहा है। गर्मियों में…

लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

वाशिंगटन दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने पिछले साल मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

फाइनल में बड़ा बदलाव संभव! खराब फॉर्म के कारण क्या अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम?

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में बड़ा बदलाव संभव! खराब फॉर्म के कारण क्या अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम?

वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 2 views
वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

बीएटीसी में भारत की एंट्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड से हार के बाद भी बची खिताबी उम्मीद

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 0 views
बीएटीसी में भारत की एंट्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड से हार के बाद भी बची खिताबी उम्मीद