भारत और पाकिस्तान: सुपर-4 की राह आसान या मुश्किल? एशिया कप 2025 के समीकरण समझें

नई दिल्ली

टीम भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का छठा लीग मैच खेला जाना है। वैसे तो इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को महामुकाबले का दर्जा मिलता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसके अलग-अलग कारण हैं, लेकिन हम यहां बात करने वाले हैं कि क्या इस मैच को जीतने वाली टीम को एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जगह मिल जाएगी या फिर जीतने के बावजूद नैया अधर में रहेगी?

इंडिया और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में हैं। दोनों ने एक-एक मैच जीत लिया है। इस मैच के बाद एक-एक मुकाबला दोनों को और खेलना है। हालांकि, इस मैच को जो टीम जीतेगी, उसके सुपर 4 में पहुंचने के चांस 90 फीसदी से ज्यादा हो जाएंगे। कोई करिश्मा ही फिर जीतने वाली टीम को सुपर 4 की रेस से बाहर कर सकता है। फिलहाल के लिए ग्रुप ए के समीकरण क्या हैं? ये विस्तार से जानिए।

दरअसल, इंडिया ने अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला था और उसे 9 विकेट के अंतर से जीता था। पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने मैच फिनिश कर दिया था। ऐसे में नेट रन रेट भारत का प्लस में 10.483 का है। भारतीय टीम अगर इस मैच को जीत जाती है तो खाते में 4 पॉइंट हो जाएंगे और नेट रन रेट तो बेहतर रहेगा ही। इस केस में होगा ये कि टीम सुपर 4 में अपना एक कदम रख लेगी, क्योंकि फिर बाकी टीमें भी 4 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएंगी और नेट रन रेट भारत का बेहतर होगा तो फिर सुपर 4 का टिकट मिल जाएगा।

हालांकि, भारतीय टीम का एक मुकाबला ओमान के खिलाफ है, जिसमें जीत मिलना तय है, क्योंकि ओमान की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। हालांकि, ये भी नहीं भूलना चाहिए कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन भारत और ओमान का क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं हैं। ये भी आपको मानना होगा। इस तरह पाकिस्तान को हराकर भारत सुपर 4 के दरवाजे पर पहुंच जाएगा।

वहीं, अगर जीत पाकिस्तान को मिलती है तो भी पाकिस्तान का टिकट सुपर 4 के लिए कन्फर्म नहीं होगा और भारतीय टीम भी रेस में बनी रहेगी। इस केस में भी सभी टीमें कम से कम 4 अंकों तक पहुंच सकती हैं। अभी के लिए इंडिया और पाकिस्तान ग्रुप ए में क्रमशः नंबर एक और दो पर हैं, जबकि ओमान और यूएई की टीम तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। ओमान और यूएई के बीच कल यानी 15 सितंबर को मुकाबला है। इस मैच को जो टीम हारेगी, उसके सुपर 4 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

     कोलकाता  क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2…

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा