India A ने रचा इतिहास! 400 से ज्यादा रन का सफल पीछा, केएल राहुल की शानदार कप्तानी

लखनऊ 

इंडिया ए टीम ने कमाल कर दिखाया। शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने सबसे बड़ा लक्ष्य अपने इतिहास का हासिल किया है। पहली बार किसी इंडिया ए टीम ने 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंडिया ने केएल राहुल की कमाल की 176 रनों की पारी और साई सुदर्शन के दमदार शतक के दम पर हासिल कर इतिहास रच दिया।

इस मुकाबले में इंडिया ए टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज ने बोर्ड पर 420 रन लगा दिए थे। इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो 194 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह 226 रनों की बेसकीमती बढ़त ऑस्ट्रेलिया ए को पहली पारी के आधार पर मिल गई। इसके बाद भारतीय ए टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और 185 रनों पर मेहमान टीम को रोक दिया। बावजूद इसके इंडिया को 412 रनों का लक्ष्य मिला, क्योंकि पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त ऑस्ट्रेलिया ए को मिल चुकी थी।

उधर, इंडिया ए को 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिली, क्योंकि एन जगदीशन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े। 36 रन एन जगदीशन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन शुरुआत अच्छी मिल चुकी थी और अर्धशतक केएल राहुल ने पूरा कर लिया था। दूसरे दिन केएल राहुल ने फिर से बल्लेबाजी की और 176 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, साई सुदर्शन ने दमदार 100 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथर 5-5 रन बना सके, लेकिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने 56 रनों की पारी खेली, जिससे भारत जीत के करीब पहुंचा। नितीश कुमार रेड्डी ने 16 रन बना और वे नाबाद लौटे। इस तरह भारत को 5 विकेट से जीत मिली।

admin

Related Posts

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से…

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

नोएडा जैस्मीन शेखर ने जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में हीरो विमेंस प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण में आखिरी दो बोगी के बावजूद 3-अंडर 68 का अच्छा स्कोर किया और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर