IND vs WI मुकाबला: टीम इंडिया की तैयारी और संभावित लाइनअप का पूरा खुलासा

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही टेस्ट के लिए एक बार फिर से मैदान में उतरेगी। वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आने वाली है। इसका पहला मैच 2 अक्टूबर से खेला जाएगा। जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए होने वाला है। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे दो टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है। इस सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान शुभ​मन गिल ही करते हुए नजर आएंगे। बात अगर सलामी जोड़ी की करें तो वहां पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का नाम करीब करीब पक्का है। तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नाम तो देवदत्त पडिक्कल का भी चल रहा है कि वे इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। ऋषभ पंत अभी तक फिट नहीं हैं, ऐसे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल निभाते हुए​ दिखाई देंगे। दूसरे कीपर के लिए एन जगदीशन को मौका दिया जा सकता है। सीरीज चूंकि भारत में हो रही है, इसलिए स्पिनर्स की एक बड़ी फौज इस सीरीज में नजर आ सकती है। 

स्पिनर्स की एक बड़ी फौज को मिलेगा मौका
स्पिनर्स की बात की जाए तो रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। बुमराह को लेकर खबर है कि वे कम से कम पहला टेस्ट मैच तो नहीं खेलेंगे, क्योंकि वे अभी एशिया कप में खेल रहे हैं। हो सकता है कि दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी हो जाए। यानी अगर ऐसा हुआ तो तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज को सौंपी जा सकती है। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी नजर आएंगे। 

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे
माना जा रहा है कि सीरीज के लिए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी 15 खिलाड़ी चुन सकती है। सीरीज भारत में ही है तो कोई खिलाड़ी अगर अचानक चोटिल होगा तो उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान तुरंत किया जा सकता है और नया खिलाड़ी को ज्वाइन भी तुरंत कर लेगा। वैसे भी सीरीज में दो ही टेस्ट मैच खेले जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि 24 और 25 सितंबर को कभी टीम घोषित कर दी जाएगी। इससे पहले सेलेक्शन कमेटी की एक बैठक होगी और उसके बाद टीम बता दी जाएगी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने