नक्सलियों द्वारा लगाया एक कुकर बम भी शामिल, छत्तीसगढ़-कांकेर में सुरक्षाबलों ने बरामद किए आठ आईईडी बम

कांकेर.

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) को बरामद किया है।

बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये। सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से. ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगे।

admin

Related Posts

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा…

जमीनी बदलाव से विकास की रफ्तार: साय सरकार का सुशासन दृष्टिकोण

रायपुर. ग्राउंड से ग्रोथ तक: छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन मॉडल छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें