इनमें 40 महिलाएं, हैदराबाद के पब में अवैध गतिविधियों पर 140 गिरफ्तार

हैदराबाद.

तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक पब में पुलिस की छापेमारी में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंजारा हिल्स स्थित इस पब से गिरफ्तार लोगों में 40 लोग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि पकड़े गए लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे। बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया।

20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों पर केस हुए हैं, उनमें पब के मालिक, डीजे ऑपरेटर भी शामिल हैं। आरोपियों पर धारा 420, धारा 290 (सार्वजनिक तौर पर उपद्रव करने) और धारा 294 (भद्दे गाने और हरकतों) के मामले में केज दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी मुख्य तौर पर पब में अभद्र डांस की शिकायतों को लेकर हुई। शिकायत थी कि पब के मालिकों ने अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र डांस के जरिए पुरुषों को रिझाने और पब का लाभ बढ़ाने के लिए रखा गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस अभियान से पहले पब को अवैध गतिविधियों के लिए निगरानी में रखा गया था। इसके बाद ही पुलिस की एक टीम ने पब पर छापेमारी की। बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह हैदराबाद में पांच पब्स में छापेमारी हुई थी। इनका नेतृत्व आबकारी प्रवर्तन विभाग के प्रमुख वीबी कमलासन रेड्डी ने किया था। जिन पब्स पर छापे डाले गए थे, उनमें शरलिंगमपल्ली में कोरम क्लब और जुबिली हिल्स में बेबीलॉन शामिल था।

admin

Related Posts

हमारे पास सुरक्षित हैं, ट्रंप से नहीं’, ईरान का US पायलट की मां की दुआ पर जवाब

तेहरान   ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. शुक्रवार (3 मार्च) को ईरान ने अमेरिका के दो खतरनाक लड़ाकू विमानों (F-15…

बंगाल में सियासी हलचल तेज: तृणमूल कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में कई बड़े नाम शामिल

 बंगाल श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी रण का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट