उमरिया के मानपुर थाना क्षेत्र की घटना, नदी किनारे 50 मीटर की दूरी पर मिले शव, पांच दिन से थे लापता, जानवरों ने नोचा

उमरिया
जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मानपुर से महज दो किमी दूर बनवेई नदी के किनारे झाडि़यों में एक युवक और एक युवती का शव पाया गया है। इस बारे में कहा जा रहा है कि मरने वाले प्रेमी और प्रेमिका थे जो पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता थे। युवक और युवती के नाम शिवम पिता संतोष साहू उम्र 24 निवासी ग्राम दुलहरा और मनोरमा पिता अनिल बर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मानपुर बताए गए हैं। युवक और युवती के शव लगभग पचास मीटर की दूरी पर पाए गए हैं और उस चोट के निशान भी हैं। बताया गया है कि शव बुरी तरह से खराब हो गए हैं और उन्हें जानवरों ने भी जमकर नोचा है।
 
पांच दिनों से थे लापता
दोनों प्रेमियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, फिलहाल साफ नही है। घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर मानपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। खबर है कि दोनों प्रेमी पिछले पांच दिनों से लापता रहे हैं। ऐसे में सन्दिग्ध परिस्थितियों में इन दोनों प्रेमियों का शव मिलना गम्भीर अपराध की ओर इशारा कर रहा है। शरीर के कई अंग शव से पृथक भी है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है और जांच के बाद सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।

ऑनर किलिंग की आशंका
यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। हालांकि इस अनुमान में भी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ऐसा किस पक्ष के लोग कर सकते हैं। हो सकता है यह अनुमान गलत भी हो लेकिन पुलिस जिस एंगल से जांच कर रही है उसमें यह महत्वपूर्ण है।

बांधवगढ़ में बाघिन ने वन विभाग के ड्राइवर पर किया हमला, एक महिला को मारने के साथ 3 लोगों को कर चुकी है घायलबांधवगढ़ में बाघिन ने वन विभाग के ड्राइवर पर किया हमला, एक महिला को मारने के साथ 3 लोगों को कर चुकी है घायल
यह जानकारी भी सामने आई है कि शिवम और मनोरमा के रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी थी इस लिए इस बारे में पुलिस विचार कर रही है।

लगातार हो रहीं घटनाएं
मानपुर क्षेत्र में अंधी हत्याओं का बढ़ता ग्राफ बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। अभी हाल के महीनों में ग्राम नरवार में शिकारियों द्वारा फैलाये गए करेंट से दो युवकों की मौत और उसके बाद ग्राम खिचकीड़ी में चतुर्भुज मंदिर के नज़दीक धारदार हथियार से शहडोल जिले के युवक की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद अब इन दोनों प्रेमियों की सन्दिग्ध मौत बड़ा सवाल है। मानपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध की वजह से पुलिस की कार्यप्रणालि पर भी सवाल उठने लगे हैं।

  • admin

    Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, जल्द खोले जायेंगें बिलहरा और सुरखी में करोड़ों की लागत से नये सांदीपनि विद्यालय

    भोपाल . सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई, जहां 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं…

    सड़क विकास को गति: किसानों की रज़ामंदी से भूमि अधिग्रहण का फैसला

    भोपाल . गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी