महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया

नई दिल्ली

महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्‍पेशल ट्रेनों (Maha Kumbh Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देंगी. इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराये से अलग होगा. पश्चिमी रेलवे द्वारा साबरमती-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और मुंबई सेंट्रल-लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09469 साबरमती–लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को साबरमती
से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे.

ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल 8 जनवरी को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे.

ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे.

ट्रेन संख्या 09469, 09235 एवं 09011 की बुकिंग 5 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों के लिए ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवायी गई है.

 

admin

Related Posts

यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

 नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना