बीजेपी इस चुनाव में ट्रिपल M फैक्टर यानी मोदी, मंदिर और महिलाएं पर फोकस कर रही है, बदलेगा समीकरण

पटना 
बिहार में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को मजबूत करने के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। बीजेपी इस चुनाव में ट्रिपल M फैक्टर यानी मोदी, मंदिर और महिलाएं पर फोकस कर रही है। ट्रिपल एम फैक्ट को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने महिलाओं को लेकर कई योजनाएं पेश की है। माना जा रहा है कि बीजेपी के इस फामूले से विरोधी पार्टियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
 
पीएम मोदी ढाई महीनों में करेंगे 10 से ज्यादा दौरा
बीजेपी के इस फॉर्मूले का पहला स्तंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो चुनावी बिगुल बजाने खुद मैदान में उतर चुके हैं। मोदी 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में रैलियां करेंगे। बीते कुछ महीनों में भी मोदी ने मधुबनी, बिक्रमगंज और सिवान में जनसभाएं कर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अगले ढाई महीनों में 10 से ज्यादा बार पीएम मोदी बिहार का दौरा कर वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।
 
मंदिर राजनीति से हिंदू वोट साधने की तैयारी
MMM फैक्टर का दूसरा बड़ा स्तंभ ‘मंदिर’ है। बीजेपी और जेडीयू ने सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर के निर्माण का ऐलान कर हिंदू मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदिर का डिजाइन भी सावर्जनिक किया था। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह कई सभाओं में इस मंदिर का जिक्र कर चुके है। हिंदू वोटरों को लुभाने के लिए मंदिर कार्ड पेश किया गया है।
 
महिला वोट बैंक पर फोकस
बीजेपी अपने ट्रिपल एम फार्मूले के तहत बिहार में महिलाओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रदेश में महिलाओं का एक बड़ा बैंक है, जिसको साधन के लिए बीजेपी और जेडीयू रणनीति बना रही है। बीते कुछ दिनों से बिहार सरकार महिलाओं को लेकर कई प्रकार की योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें पेंशन योजना भी शामिल है। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने विधवा और वृद्धा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है।

admin

Related Posts

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

कांग्रेस में घमासान, लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर की टिप्पणी

 भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक ओर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। मऊगंज विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी