सुबह जब हर कोई दुर्गा पूजा में व्यस्त था तो बहुत से जिहादियों और गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया: भाजपा नेता

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए हैं और गोलियां चलाई गई हैं। भाजपा नेता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुबह 8:30 बजे यह हमला हुआ है। अर्जुन सिंह उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं और वहीं पर उनके घर में ही बने दफ्तर पर यह अटैक किया गया है। सिंह ने दावा किया कि बम के चलते उन्हें मामूली जख्म भी आया है। अर्जुन सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो भी एक्स पर डाला है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह जब हर कोई दुर्गा पूजा में व्यस्त था तो बहुत से जिहादियों और गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। यह हमला एनआईए के मामलों में आरोपी नमित सिंह के नेतृत्व में किया गया।'

उन्होंने कहा कि इस हमले में टीएमसी के स्थानीय पार्षद का बेटा भी शामिल है। इनकी ओर से मेरे घर और दफ्तर पर हमला किया गया है। यही नहीं उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसने कोई ऐक्शन नहीं लिया और मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मेरे घर पर 15 बम फेंके और करीब एक दर्जन बार फायरिंग भी की गई। अर्जुन सिंह की ओर से शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि इतनी बड़ी संख्या में बम फेंके गए कि मौके पर अंधेरा सा छा गया।

अर्जुन सिंह का घर उत्तर 24 परगना के जगतदाल पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। इस घटना पर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। मौके पर पुलिस फोर्स को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है। अर्जुन सिंह पहले टीएमसी में भी रह चुके हैं। वह टीएमसी के पार्थ भौमिक के मुकाबले लोकसभा चुनाव में हार गए थे। वहीं टीएमसी के स्थानीय विधायक सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सिंह ने खुद ही 4 राउंड फायरिंग कराई थी।

admin

Related Posts

तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी को हाईकोर्ट से राहत नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी मुश्किलें

चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई भी…

स्मार्टफोन चोरी रैकेट बेनकाब: नोएडा पुलिस ने दो करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान किया रिकवर

नोएडा नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका