वारासिवनी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कलयुगी बेटे ने बहस के बाद माता-पिता पर सब्बल से किया हमला, हालत गंभीर

वारासिवनी
बेटे को मोबाइल देखने की लत छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहना एक माता-पिता के लिए जानलेवा साबित हो गया। वारासिवनी कॉलेज के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रात एक कलयुगी बेटे ने बहस के बाद माता-पिता पर सब्बल से हमला दिया। माता-पिता की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका गोंदिया के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है सत्यम
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिंकदरा के पास कालेजटोला में सोमवार रात लगभग 11 बजे सत्यम कटरे (19) ने पिता किशोर कटरे (40) और माता प्रतिभा कटरे (35) पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सत्यम नीट परीक्षा की तैयार कर रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार रात में पिता किशोर और सत्यम के बीच लगातार मोबाइल देखने की बात पर बहस हुई थी। पिता ने सत्यम को पढ़ाई पर ध्यान लगाने की समझाइश दी। इससे गुस्सा होकर सत्यम ने माता-पिता पर सब्बल से हमला कर दिया। मां प्रतिभा आइसीयू में भर्ती हैं। हमले के बाद सत्यम ने खुद ही डायल 100 पर फोन कर पुलिस को अपनी करतूत की जानकारी दी।

हमले में घायल पति-पत्नी हैं शिक्षक-शिक्षिका
हमलावर बेटे की जानकारी सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। तत्काल पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंचे और सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गोंदिया रेफर कर दिया गया। घायल पति-पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। किशोर कटरे जराहमोहगांव में शिक्षक हैं, तो प्रतिभा सावंगी में शिक्षिका हैं। सत्यम माता-पिता की इकलौती संतान है। सत्यम ने कोटा राजस्थान में छह महीने तक रहकर नीट की तैयारी की थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़कर वह घर लौट आया और यहीं रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके अच्छे अंक न आने पर पिता ने मोबाइल की लत छोड़ने की सलाह दी थी।

घर में ही ज्यादा समय रहता था सत्यम
आसपास रहने वालों ने बताया कि सत्यम शांत प्रवृत्ति का है। घर से भी बहुत कम निकलता था। उसकी किसी के साथ दोस्ती-यारी नहीं थी, लेकिन वो ऐसा कर देगा, किसी ने नहीं सोचा था।

  • admin

    Related Posts

    जलवायु मुद्दों पर मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अहम भूमिका

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय…

    रसोई तक पहुंचा जहर: एमपी में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, ऐसे हो रहा है खिलवाड़

    ग्वालियर आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर