5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से चटाई धूल, सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली
फिन एलन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मात्र 105 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही कीवी टीम के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन चेज किए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की जीत से सीरीज में रोमांच पैदा होगा, मगर अगले ही मुकाबले में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। फिन एलन को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम को फिन एलन और टिम सेफर्ट ने तूफानी शुरुआत दी। पहले 4.1 ओवर में दोनों ने मिलकर 59 रन जोड़े। सेफर्ट ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए तो फिन एलन ने 20 गेंदों पर 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। दोनों ने 9 चौके और 7 छक्के जड़ पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए।

ओपनर्स के मुकाबले न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर थोड़ा सुस्त दिखा, मगर कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में 26 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाकर टीम को 220 के स्कोर तक पहुंचाया। पिछले मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे टॉप-3 बल्लेबाज इस बार कुल 4 ही रन जोड़ पाए। मोहम्मद हारिस 2 तो हसन नवाज और कप्तान सलमान आगा मात्र 1-1 रन ही बना पाए। इरफान खान 24 और अब्दुल समद 44 को छोड़कर सभी पाकिस्तानी बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। पाकिस्तान 16.2 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गया।

  • admin

    Related Posts

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

      बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी