सर्जरी के बाद मौत के मामले में दमोह के फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर में मिली फर्जी डाक्यूमेंट बनाने की मशीनें

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित घर पर न फर्जी दस्तावजे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका है कि वह फर्जी दस्तावेज बनवाने के काम में भी लिप्त था। वहीं, कानपुर में उसके पिता और भाई ने उससे कोई संबंध न होने की बात कही है। दमोह की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच की कड़ी में कानपुर और प्रयागराज भेजी गई थीं।
 
कई तरह के दस्‍तावेज मिले
प्रयागराज में ओमेक्स आनंद अपार्टमेंट के 511 नंबर प्लेट में नरेंद्र यादव को साथ ले जाकर तलाशी ली तो वहां अनेक प्रकार के दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण, कई प्रिंटर, कार्ड शीट व सील मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि नरेंद्र ने इन्हीं की सहायता से न सिर्फ अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि यह आशंका भी बढ़ गई है कि इनके माध्यम से औरों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति के अनुसार, इसी तरह कानपुर गई दूसरी पुलिस टीम ने नरेन्द्र यादव के पिता और भाई से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1996 से 1999 तक ही कानपुर में रहा है, उसके बाद न तो फिर कभी घर आया, न ही परिवार से उसका अभी तक कोई संपर्क है। कानपुर में अध्ययन करने वाले स्कूल से भी उसका रिकॉर्ड निकलवाया है, जिसमें भी उसका नाम नरेंद्र यादव ही बताया गया है।

आरोपित का दावा ब्रिटेन में की पढ़ाई
इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव अब ब्रिटेन में पढ़ाई किए जाने का दावा कर रहा है। उसकी बात की सच्चाई जाने के लिए पुलिस पत्राचार कर रही है। वहीं, जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी उसके बदले हुए नाम से ही प्राप्त हुए है।

  • admin

    Related Posts

    ऑपरेशन मुस्कान में सफलता, 27 नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया

    ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलताएं   राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जिलों से 27 नाबालिग बालक-बालिकाएं सुरक्षित बरामद  भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च…

    मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक

    मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक   शेफर इंटरनेट डे पर कार्यक्रम का आयोजन  भोपाल  शेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मैनिट कैम्पस में सायबर क्राइम एवं यातायात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!