बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अनुभवी स्पिनर अश्विन के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा, 6 विकेट दूर

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होगा। इस सीरीज पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होंगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बनी दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच ये भिड़ंत होने वाली है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है। ये सीरीज जीतने पर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बना रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की नजरें लंबे समय बाद घर पर सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर अश्विन के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के स्टार स्पिनर अश्विन सीरीज जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास काफी अनुभव है और ऑस्ट्रेलिया में वह पिछले दौरे पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने तीन टेस्ट में 12 विकेट लिए। अश्विन अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। हाल ही में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में पीछे छोड़ा है।

अश्विन के पास इस सीरीज के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट पूरा करने का सुनहरा मौका है। अगर वह पांच मैच के दौरन 6 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह डब्ल्यूटीसी में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनेंगे। अश्विन के नाम 194 विकेट हैं। नाथन लियोन ने 187 विकेट चटकाए हैं। एक ही वर्ष में टेस्ट पदार्पण करने वाले लियोन और अश्विन 22 नवंबर में पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेल के लंबे प्रारूप में आठवीं बार आमने-सामने होंगे।

WTC में सबसे ज्यादा विकेट

रवि अश्विन (भारत) 194
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 187
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 175
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 147
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 134

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा