बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा, अब उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी

भोपाल

 माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन दिनों छात्र पढ़ाई में जुट चुके हैं, क्योंकि उनके पास महज 22 दिन ही शेष बचे हैं। हर बार माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा में कुछ बदलाव किए जाते हैं।

इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री कापी नहीं मिलेगी। उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अब तक 20 पेज की ही आंसर शीट दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर बार कोड लगा रहेगा।

उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी तो नकल श्रेणी में दर्ज होगा

एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर पाबंदी लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों के बंडलों को पुलिस स्टेशन से निकालने और वितरित करने में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। क्वेशन पेपर के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण क्रमवार किया जाएगा।

सामाजिक विज्ञान में आसानी से स्कोर कर सकते हैं छात्र

10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में छात्र आसानी से स्कोर कर सकते हैं। छात्रों को तीन घंटे में 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पिछले साल परिणाम 72.2 प्रतिशत था। मेधावी स्टूडेंट्स ने 90 से अधिक मार्क्स प्राप्त किए थे। परीक्षा में छात्र कुछ बातों का ध्यान रख अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्न छात्र पढ़ लें

परीक्षा में मैप वर्क चार मार्क्स का आता है। छात्र इसमें गलती कर देते हैं। यदि स्टूडेंट्स को प्रदेश और विशेषताओं की जानकारी होगी तो पूरे मार्क्स मिल सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं भारत में राष्ट्रवाद चैप्टर और परिवहन से संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्नों को छात्र पढ़ लें।

मैप वर्क पर ध्यान दें, इस पर पूरे नंबर मिलते हैं

चैप्टर के आखिरी में दिए गए बिंदुओं को पढ़ें। मैप वर्क पर ध्यान दें। इसमें पूरे अंक मिलते हैं। वहीं हिंदी में निबंध और पत्र लेखन में पूरे मार्क्स मिलते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

इसमें मार्क्स के साथ हर प्रश्नों के पैटर्न की जानकारी है। इसमें हर सब्जेक्ट के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

admin

Related Posts

इंदौर चौराहे पर 400 टन का लोहा लटका 23 मीटर ऊंचाई पर, इंजीनियरिंग का कमाल

इंदौर   इंदौर के लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में एक अहम उपलब्धि हासिल की गई है। यहां शहर की सबसे लंबी 65 मीटर की…

अमृत 2.0 में जल आपूर्ति परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार आज  को इंदौर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड : इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर”…

One thought on “बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा, अब उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने