शिवपुरी में चायवाले ने मोपेड खरीदने के लिए ₹50 हजार का लोन लिया, ₹40 हजार जुलूस पर फूंके

शिवपुरी
 नागपुर के डॉली चाय वाले की तरह अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी का चायवाला फेमस हो रहा है. मुरारी चायवाले ने रविवार को कुछ ऐसा किया कि देखने वालों की भीड़ जुट गई. दरअसल,  मुरारी चायवाला अपनी बेटी के लिए मोपेड खरीदने क्रेन, बग्गी, डीजे और ढोल के साथ पहुंचा तो एक अलग ही माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि मुरारी चायवाले ने 90 हजार की मोपेड खरीदने के लिए खुशी में 60 हजार रुपए ऊपर खर्च कर दिए.

लोग देखते रह गए चाय वाले का कारनामा

शहर के नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी निवासी मुरारी लाल कुशवाहा एक चाय की दुकान संचालित करता है. मुरारी चाय वाला रविवार को अपनी बेटी के लिए एक मोपेड लेने दुर्गादास राठौड़ चौराहा के पास स्थित मोपेड शोरूम पर पहुंचा. यहां पर शोरूम पर काम करने वाला स्टाफ तब दंग रह गया जब उन्होंने देखा कि मुरारी मोपेड लेने के लिए अपने साथ क्रेन, बग्गी, डीजे, ढोल व नाचने वाले लोग साथ लेकर आया है. मुरारी ने 90 हजार रुपए की मोपेड खरीदी है, जिसमें उसने 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट किया है और तीन हजार रुपए हर महिने की ईएमआई है. इसके अलावा उसने 60 हजार रुपए मोपेड को घर ले जाने में खर्च कर दिए. इस अजीब कारनामे के संबंध में जब मुरारी लाल कुशवाह से बात की गई तो उसने कि वह अपनी बेटी की खुशी के लिए यह सब करते है. इधर शोरूम संचालक कपिल गुप्ता ने कहा, '' यहां पर वाहन लेने तो कई लोग आते है, लेकिन इस तरह की दीवानगी पहली बार देखी है.''

मोबाइल खरीदने पर भी मनाया था जश्न

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुरारी चाय वाले का ये कोई पहला कारनामा नहीं है. कुछ महीनों पहले जब उसने अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा था, तब मोबाइल घर ले जाने में 25 हजार रुपए खर्च कर दिए थे. मुरारी ने उस वक्त 12 हजार 500 रुपए का मोबाइल खरीदा था, लेकिन उसे घर तक ले जाने के लिए डोल ताशे, डीजे व बग्गी में उसने 25 हजार रुपए खर्च किए थे. शहर में मुरारी चायवाले का ये अजीब कारनामा चर्चाओं में रहा और सोशल मीडिया पर उसके वीडियो खूब वायरल भी हुए.

रंग में पड़ा भंग, पुलिस ने जब्त किया डीजे

इधर रविवार को इस पूरे घटनाक्रम का रोचक पहलू यह भी रहा कि जब मुरारी शोरूम से डीजे व बग्गी के साथ एसपी कोठी के सामने से निकला तो पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया. पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने पर ये कार्रवाई की गई. टीआई रोहित दुबे ने कहा, ''इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.''

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई