एनपीएल में शिखर धवन ने गुरखाज के खिलाफ जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बैटर शिखर धवन इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में खेल रहे हैं। एनपीएल में शिखर धवन करनाली यैक्स टीम का हिस्सा हैं। एनपीएल के पहले मैच में धवन महज 14 रनों पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका गब्बर अंदाज देखने को मिला। शिखर धवन ने काठमांडू गुरखाज के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शिखर पूरे मैच के बेस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर 141.17 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए और इस दौरान चार चौके और पांच छक्के लगाए। एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले शिखर धवन कुछ समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे।

धवन ने एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले अपना पिछला मैच इस साल 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स की ओर से खेला था। आईपीएल 2024 में शिखर धवन महज पांच ही मैच खेल पाए थे और इसके बाद इंजरी के चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। शिखर धवन ने भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धवन ने तीनों फॉर्मेट में क्रम से 2315, 6793 और 1759 रन बनाए हैं।

शिखर धवन के खाते में सात टेस्ट, 17 वनडे शतक भी दर्ज हैं। शिखर और रोहित ने मिलकर टीम इंडिया के लिए कई मैचों में पारी का आगाज किया है। शिखर धवन इसके अलावा आईपीएल में दो सेंचुरी ठोक चुके हैं, इतना ही नहीं वह आईपीएल में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर भी बने थे। शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम ही दर्ज है।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन