मेरठ में घरवालों को दूध में नशा मिलाकर पिलाया, फिर रात में दुल्हन ने किया कांड; सुबह मची चीख-पुकार

 मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पुलिस से शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन पर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है .पुलिस अब पूरे मामले की जांच में लगी है.

  दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है जहां के रहने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से शिकायत की है कि 26 जनवरी को दौराला थाना क्षेत्र का रहने वाला मदनपाल नाम का व्यक्ति मिला जो कि शादी कराने का काम करता है. इसके बाद मदनपाल दो और लोग – सुनील और शिवम को लेकर उस के घर आया.सुनील ने बताया कि उसके भाई की एक लड़की है जिसका नाम लक्ष्मी है और वह उससे जोगेंद्र की शादी कराना चाहता है.लड़की की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अगर जोगेंद्र शादी का खर्चा 8 लाख रुपये देगा तो वह शादी कर देगा.

इसके बाद जोगेंद्र शादी करने के लिए तैयार हो गया और 8 लाख रुपये भी दे दिए.8 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार योगेंद्र और लक्ष्मी की शादी हो गई और 18 तारीख को मदनपाल , सुनील व शिवम लक्ष्मी से मिलने घर आए और तीनों ने लक्ष्मी के साथ मिलकर जोगेंद्र और उसके परिवार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी और पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया. इसके बाद अगले दिन सुबह 8:00 बजे जोगेंद्र और पूरा परिवार उठा तो मदनपाल ,लक्ष्मी , सुनील और शिवम सभी गायब थे.घर से सोने चांदी के जेवर भी गायब थे और घर में रखे 60  हजार रुपये भी गायब थे.

इसके बाद जोगेंद्र को घर में नींद की गोली के रैपर भी मिले.जोगेंद्र का कहना है कि इसके बाद वह अपनी ससुराल गया और अपना सामान और पैसे मांगे तो उसके साथ इन लोगों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.लक्ष्मी ने भी उसके साथ आने से मना कर दिया और घर से भगा दिया .जोगेंद्र का कहना है कि गांव से पता चला है कि लक्ष्मी पहले भी ऐसा कर चुकी है.जोगेंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाए.

इस मामले में मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र भावनपुर के मुबारकपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें आरोप लगाया है कि इसी महीने में उसकी शादी हुई है और घर का कीमती सामान लेकर दुल्हन चली गई है. जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो रहा है और अन्य भी आरोप है इस संबंध में थाना भावनपुर को निर्देशित किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

admin

Related Posts

ईरान युद्ध का असर, दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे यूपी-बिहार के लोग

चंदौली ईरान युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. एक तरफ जहां युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस…

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, निर्माण कार्यों में तेजी लाकर गुणवत्ता बनाए रखें

निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें पूरा ध्यान: मुख्यमंत्री गोरखपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश बरसात पूर्व करा लें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया