लखनऊ में सिरफिरे की हरकत से महिला डॉक्टर परेशान, एक दिन में किए 1000 कॉल और 5000 मैसेज

लखनऊ

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. RMLIMS) में तैनात एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर एक सिरफिरे की हरकत से परेशान हो गईं. महिला प्रोफेसर ने बताया कि आरोप एक दिन में 1000 फोन कॉल करता और 5000 से ज्यादा अश्लील मैसेज व फोटो भेज कर उत्पीड़न करता है. उन्होंने इस बारे में 1090 वीमेन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था.

पीड़ित डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि बस्ती जिले का रहने वाला 41 वर्षीय महेश तिवारी लंबे वक्त से उन्हें फोन कॉल्स और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वीमेन हेल्पलाइन पर की थी शिकायत

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के अनुसार, महेश तिवारी ने उन्हें कई महीनों से परेशान किया. उन्होंने बताया कि आरोपी एक दिन में 1000 से ज्यादा कॉल और 5000 से अधिक अश्लील मैसेज व फोटो भेज चुका है. इस उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने 12 मई 2025 को 1090 वीमेन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन हेल्पलाइन ने चेतावनी देकर आरोपी को छोड़ दिया गया था. इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और महिला प्रोफेसर को लगातार परेशान करता रहा.

पीड़िता का कहना है कि 19 अगस्त की शाम जब वह OPD से निकलकर फैकल्टी अपार्टमेंट लौट रही थीं, तभी आरोपी उनका पीछा करते हुए उनके फ्लैट तक पहुंच गया. जब वह लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान उन्हें आरोपी पास में खड़ा दिखा. इसके बाद महिला ने घबरा कर शोर मचा दिया, जिससे मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत हरकत में आए और आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाल कर दिया.

पीड़िता ने इस घटना के संबंध में विभूतिखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलित ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी महेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में पीड़िता को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

 

admin

Related Posts

मथुरा में ईद के दिन बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या और गौ-सेवक की मौत ने मचाया हंगामा, पुलिस ने रबड़ गोलियां चलाईं

 मथुरा  उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथित गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा’ नाम से मशहूर चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। जिससे इलाके में तनाव फैल गया है।…

मिशन शक्ति 5.0: दूसरे चरण में प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर फोकस

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर फोकस यूपी में गांव से लेकर जनपद स्तर तक मोबाइल वैन,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार