केरल में घर पर है BMW कार और गरीबों को मिलने वाली ले रहे सरकारी पेंशन, ऑडिट रिपोर्ट से हड़कंप

केरल
केरल में वित्त विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के संबंध में एक समीक्षा की है, जिसमें पता चला कि बीएमडब्ल्यू कारों के मालिक और एसी कमरों में रहने वाले लोग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केरल में राजपत्रित अधिकारियों और कॉलेज के प्रोफेसरों समेत लगभग 1,500 सरकारी कर्मचारियों के फर्जी तरीके से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हासिल करने खबर सामने आई है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर आक्रोश फैला हुआ है। आर्थिक रूप से मजबूत पृष्ठभूमि के लोगों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने का यह मामला मलप्पुरम जिले के कोट्टक्कल नगर पालिका से सामने आया है।

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार पूरे राज्य में ऐसा ऑडिट किया जाएगा, जिसका लक्ष्य सभी गैर पात्र व्यक्तियों को लाभार्थी सूची से हटाना है। इसके अलावा, सभी स्थानीय स्वशासी निकायों को बैंक खातों में पेंशन राशि हासिल करने वाले लाभार्थियों की पात्रता का नियमित मूल्यांकन करने का निर्देश दिया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कोट्टक्कल मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शुक्रवार को उन अधिकारियों की सतर्कता जांच के आदेश दिए, जिन्होंने गरीबों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ऐसे समृद्ध व्यक्तियों को शामिल किया था।

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की जांच
एक सूत्र ने कहा, 'वित्त मंत्री ने पात्रता का सत्यापन करने वाले अधिकारियों, आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले राजस्व अधिकारियों और पेंशन को मंजूरी देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सतर्कता जांच की बात कही है। वित्त विभाग ने प्रशासनिक विभागों को तुरंत कार्रवाई की रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।' कोट्टक्कल नगर पालिका के 7वें वार्ड में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जांच की गई। इससे पहले मलप्पुरम वित्त लेखा परीक्षा विभाग ने पेंशन लाभार्थियों की जांच की थी। सूत्र ने कहा, '42 लाभार्थियों की जांच की गई, जिनमें से 38 अयोग्य पाए गए और एक की मृत्यु हो चुकी है।'

अधिकारियों के अनुसार, ऑडिट में बीएमडब्ल्यू कारों के मालिकों समेत अपात्र व्यक्तियों के पेंशन का लाभ लेने जैसे चौंकाने वाले मामले सामने आए। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ पेंशनभोगी कथित तौर पर एयर कंडीशनर जैसी सुविधाओं वाले घरों में रहते हैं। ऐसे भी उदाहरण मिले, जिनमें सरकारी नौकरी कर चुके पेंशनभोगियों के पति या पत्नी कल्याण पेंशन ले रहे थे। ऑडिट में पता चला कि कई अपात्र लाभार्थी 2,000 वर्ग फुट से बड़े मकानों में रह रहे हैं।

बड़े पैमाने पर अयोग्य लाभार्थी हैं शामिल
वित्त विभाग को एक ही वार्ड की पेंशन सूची में बड़े पैमाने पर अयोग्य लाभार्थियों को शामिल करने के पीछे भ्रष्टाचार और मिलीभगत का संदेह है। सरकार ने कोट्टक्कल नगर पालिका में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों की पात्रता की जांच करने का निर्णय लिया है। स्थानीय स्वशासन विभाग को यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका को निर्देश देने के लिए कहा गया है। इससे पहले, सूचना केरल मिशन की ओर से किए गए निरीक्षण में पता चला था कि राज्य में 1,458 सरकारी कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। मिशन ने वित्त मंत्री बालगोपाल से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की गई थी।

  • admin

    Related Posts

    खाड़ी युद्ध में नया मोड़, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ तैनात किए स्टेल्थ क्रूज मिसाइल, आर्थिक और कूटनीतिक संकट में फंसा पाकिस्तान

    वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में जल्द ही एक नया दौर देखने को मिल सकता है, क्योंकि यूएस ने अधिक लंबी दूरी की मिसाइलों को ईरान…

    ऐतिहासिक संवैधानिक सुनवाई, क्या महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगा सभी धर्मों के व्यक्तिगत कानून

    नई दिल्ली 2018 में तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा की बेंच ने 4:1 के बहुमत से सबरीमाला में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी। कोर्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?