कानपुर में शबाना ने प्रेमी रेहान संग कर दिया कांड, पति की जेब में रखे शक्तिवर्धक कैप्सूल के 8 रैपर

कानपुर

कानपुर में एक महिला ने ऐसा कांड किया, जिसे जानकार पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल, महिला ने पहले तो प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर इस हत्या को दवा के ओवरडोज से हुई मौत साबित करने के लिए पति की जेब में शक्तिवर्धक कैप्सूल के 8 रैपर रख दिए. शुरू में पुलिस को लगा शायद दवा के ओवरडोज वाली थ्योरी सही है, इसलिए पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया. लेकिन अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसे पढ़कर पुलिस के होश उड़ गए. क्योंकि, उसमें हत्या की वजह कुछ और थी.

  पूरा मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र का है, जहां आबिद अली अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था. बीती 19 जनवरी को आबिद की पत्नी शबाना ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज से मौत हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मृतक की जेब से आठ शक्तिवर्धक कैप्सूल के रैपर मिले. शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे. ऐसे में पुलिस को लगा कि शायद शबाना सच बोल रही है.  

पति आबिद अली की मौत पर शबाना खूब रोई. ताकि परिवार और पुलिस को लगे कि वो दुखी है. इन सबके बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों ने उसे दफना दिया. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो शबाना की पोल खुल गई. क्योंकि, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. दवा के ओवरडोज वाली कहानी फर्जी निकली.  

पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस ने जांच शुरू की तो खुद शबाना के भाई सलीम ने आशंका जताई कि जीजा आबिद की हत्या करवाई गई है. इसमें बहन के साथ कोई और भी शामिल है. जिसपर पुलिस ने शबाना को उठाकर पूछताछ की, उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला उसने रात को किसी रेहान नाम के युवक से बात की थी. पुलिस ने रेहान को भी उठा लिया. जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया.

पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि शबाना और रेहान की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक साल पहले हुई थी. रेहान उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला है. जब आबिद घर पर नहीं होता था तो वह अक्सर शबाना से मिलने आता था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. आबिद को शक हुआ तो उसने विरोध जताया, घर में कलह शुरू हो गई. आखिर में तंग आकर शबाना ने आबिद को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला और रेहान को भी इसमें शामिल कर लिया. वहीं, रेहान ने दोस्त विकास को अपने साथ मिला लिया.

घटना वाले दिन जब रात में पति आबिद सो गया तो शबाना ने चुपचाप रेहान और उसके दोस्त विकास को घर में बुला लिया. फिर तीनों ने मिलकर गला दबाकर आबिद की हत्या कर दी. चूंकि, शबाना ने पहले ही प्लान बना लिया था कि आबिद की हत्या को क्या रूप देना है. इसके लिए उसने मेडिकल स्टोर से आठ शक्तिवर्धक कैप्सूल मंगा लिए थे और इनके रैपर को उसकी जेब में रख दिया था.

रात में हत्या करने के बाद शबाना ने सुबह शोर मचाना शुरू कर दिया कि आबिद की मौत हो गई है. फिर पुलिस को सूचना दी. फिलहाल, खुलासे करने के बाद कानपुर पुलिस ने हत्यारोपी शबाना और उसके प्रेमी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है.

 

admin

Related Posts

ISI का नेटवर्क उजागर! सबा फरहत पर स्लीपर सेल बनाने और जासूसी का गंभीर आरोप

 मेरठ   मेरठ के थाना दिल्ली गेट पुलिस ने जली कोठी निवासी पाकिस्तानी नागरिक सबा फरहत उर्फ नाजिया को गिरफ्तार कर लिया. सबा वर्ष 1988 में फरहत मसूद से निकाह के…

‘डर से भरोसे तक का सफर’: विधान परिषद में सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी