ग्वालियर में सास को पटकर बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, पति को भी पिटवाया

ग्वालियर
ग्वालियर जिले में एक बहू अपनी सास को वृद्धाश्रम भेजना चाहती है। इसी बात को लेकर घर में खूब हंगामा हुआ। बहू ने अपनी सास के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसने अपने पिता और भाइयों को बुलाकर उनसे भी मारपीट करवाई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इंदरगंज थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले विशाल बत्रा और उनकी मां सरला बत्रा ने पुलिस से मदद मांगी है। बेटे विशाल का कहना है कि पत्नी नीलिमा मेरी मां सरला को जबरन वृद्धाश्रम भेजना चाहती है। इसी बात पर वह उनसे गाली-गलौज और मारपीट करती है।

वृद्धाश्रम भेजने की जिद पर मारपीट

पीड़िता सरला बत्रा ने बताया कि 1 अप्रैल को नीलिमा मुझे वृद्धाश्रम भेजने की जिद कर रही थी। उसने मेरे साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगी। फिर उसने अपने मायके से अपने पिता और भाई को भी बुला लिया। जब बहू का झगड़ा हो रहा था, तभी बहू के पिता और भाइयों ने मिलकर बेटे विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सरला बत्रा ने लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर अलग किया। सरला बत्रा का कहना है कि वह यह सब कई दिनों से सह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू ने अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर गुंडों को बुलाया और मां-बेटे से मारपीट की। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके डर से वे घर में नहीं जा पा रही हैं और बाहर रहने को मजबूर हैं।

पुलिस पर भी लगाया गंभीर आरोप

सरला का आरोप है कि बहू का पिता धमकी देकर गया है कि वह दोनों मां-बेटे को मरवा देगा। उन्होंने यह बात थाने में खड़े होकर कही थी, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। विशाल का कहना है कि उसकी पत्नी और उसके घरवाले उसे आए दिन प्रताड़ित कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसकी मां को वृद्धाश्रम छोड़ने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रही है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। विशाल का यह भी आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित सास और पति ने आरोपी बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ SP ग्वालियर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। CSP लश्कर रोबिन जैन का कहना है कि सास की शिकायत पर बहू के खिलाफ इंदरगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फरियादी पक्ष ने जो वीडियो सबूत दिए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए वर-वधु को दिया आशीर्वाद

भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल. नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र सिंह लोधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती