मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा- मंत्री तोमर

ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सजगता से न केवल ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 के स्थानीय निवासियों को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया, बल्कि पहली बार केवल 48 घण्टे की अल्प अवधि में एक बड़े क्षेत्र को प्रदूषण रहित बना दिया गया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी अधिकारियों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक 1 के बरा गांव के समीप नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किए जा रहे खदान के गड्ढे में एकत्रित कचरे में आग लगने से उत्पन्न हुए प्रदूषण से आस-पास के रहवासियों को सांस लेने में दिक्क़त आ रही थी। इस गंभीर स्थिति को भांपकर ऊर्जा मंत्री ने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए तथा आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद कचरा हटाने का कार्य शुरु कराया। गुरुवार रात भी ऊर्जा मंत्री ने मौके पर मौजूद रहकर कचरा हटवाने का काम जारी रखा तथा बरा गांव सहित किशन बाग, लक्ष्मीपुरम, तिरुआ पुरा, जाटवपुरा, और पादरी मोहल्ला को प्रदूषण रहित बनवाकर एक बड़ी घटना घटित होने से टाली। इस दौरान उन्होंने चौपाल भी लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बावत माकूल इंतजाम किए जाएं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपका सेवक 2 दिवस से वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों की चिंता में रात-दिन प्रदूषण बढने से उत्पन्न हुए हालातों पर नियंत्रण कर स्वच्छ वातावरण बनाने में जुटा रहा। यह आप सभी के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में बरा गांव के इस स्थान पर एक भव्य पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान स्थानिय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी