बिलासपुर में पुलिस ने बदमाशों पर कसा शिकंजा, पांच गिरफ्तार

बिलासपुर

होली के मद्देनजर सरकंडा पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सात अन्य बदमाशों और दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि महामाया आईटीआई के पास 10 मार्च को गोविंद दास और बगदई मंदिर के पास विजयदास मानिकपुरी को धारादार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसके दूसरे दिन सुभाष चौक के पास भौमिक कौशल, पठान मोहल्ला चांटीडीह में मोह. सादाब कुरैशी और भूकंप अटल आवास में राजा उर्फ राज ठाकुर को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

हुड़दंग मचा रहे थे बदमाश
पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग मचा रहे अभिषेक सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, सन्नी लास्कर, अभिषेक लास्कर, रितेश पांडेय, सतीश सिंह ठाकुर और मोह. दिशान को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सरकंडा पुलिस ने दो स्थायी वारंटी ईश्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राइम और शिब्बू साहू को भी गिरफ्तार किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण

    रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर…

    दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका