रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत

रायबरेली/मथुरा
रायबरेली और मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक आपस में टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद खंभे से भी टकरा गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास की है। बताया जा रहा है तीन मृतकों में दो चचेरे भाई थे। युवाओं के मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल है। मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इन युवकों ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक ली थी। इसके बाद रविवार रात में यह तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर जाने के लिए निकले थे। सुबह जब दुर्घटनास्थल पर यह तीनों मृत अवस्था में मिले तो मौत के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इसके अलावा एक और भयंकर सड़क हादसे में मथुरा एक्सप्रेस-वे पर भी तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार में सवार 5 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जहां आगे चल रहे वाहन से टकराने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मुश्किल से तीनों मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। यह यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 की घटना है।

admin

Related Posts

शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने मैरिड कपल की याचिका पर दिया फैसला

 प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि एक शादीशुदा पुरुष का लिव-इन रिलेशनशिप में रहना कोई अपराध नहीं है.…

हाई कोर्ट ने पादरी को दी फटकार: अपने धर्म को सच बताना संविधान के खिलाफ माना

 इलाहाबाद धर्मों को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि कई भी धर्म यह दावा नहीं कर सकता कि केवल वही सच है। हाई कोर्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI