जेल में बैठे इमरान खान के ट्वीट ने बढ़ाई बहस, पाक रक्षा मंत्री ने कबूला भारत का जिक्र

इस्लामबाद 
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक इंटरव्यू के दौरान बुरी तरह घिर गए जब उनसे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पूछ गया। आसिफ ने पहले दावा किया था कि इमरान का एक्स अकाउंट भारत से संचालित हो रहा है। लेकिन ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इमरान खान तो रावलपिंडी की अडियाला जेल से अकाउंट चला रहे हैं।

इंटरव्यू के दौरान हसन ने इमरान खान के हालिया कोर्ट ट्रायल का जिक्र किया जिसमें उनके वकील ने दावा किया कि सुनवाई व्हाट्सऐप पर हुई और न तो जज और न ही इमरान एक-दूसरे को सुन सके। जब आसिफ से पूछा गया कि क्या यह न्यायपूर्ण ट्रायल था, तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा, “ऐसा हुआ ही नहीं। इमरान खान ट्विटर (X) अकाउंट चला रहे हैं।” हसन ने तुरंत पलटवार किया, “आपने अभी कहा कि वह जेल से अकाउंट चला रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले आपने कहा था कि यह भारत से ऑपरेट हो रहा है।”

इस पर आसिफ उखड़ गए और बोले, “सच क्या है? या तो वह जेल से ऑपरेट कर रहे हैं या फिर कम से कम यह बताएं कि कौन चला रहा है।” जब उनसे पूछा गया कि भारत से अकाउंट चलने के दावे का क्या सबूत है तो आसिफ ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से सबूत नहीं बता सकते। उन्होंने कहा, “नहीं, सबूत है, लेकिन यह इंटेलिजेंस से जुड़ा है।” हसन ने तंज कसा – “तो फिर यह दावा क्यों किया?”

इसी इंटरव्यू में आसिफ ने पाकिस्तान के विदेश संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान और चीन का रिश्ता समय के साथ जांचा-परखा है। अमेरिका से संबंध अनौपचारिक रहे हैं और उन पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान की अधिकांश हथियार आपूर्ति, एयरफोर्स से लेकर पनडुब्बियों तक चीन से होती है और भविष्य में भी चीन ही सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सहयोगी रहेगा।''

आपको बता दें कि हाल ही में आसिफ ने दावा किया था कि इमरान खान का सोशल मीडिया अकाउंट भारत से संचालित हो रहा है। इससे पहले, उन्होंने बाढ़ के दौरान अजीबोगरीब सुझाव दिया था कि लोग घरों में बाढ़ का पानी कंटेनर में भरकर रखें। सोशल मीडिया पर उनके इस तरह के बयान अक्सर मजाक और आलोचना का कारण बनते रहे हैं।

 

admin

Related Posts

सर्वे 2025: रोजगार में वृद्धि, 61.3 करोड़ लोग रोजगार में, महिलाओं की सैलरी वृद्धि पुरुषों से अधिक

नई दिल्ली देश में बेरोजगारी दर 2025 में थोड़ी घटकर 3.1% हो गई है। यह आंकड़ा 2024 में 3.2% था, यानी मामूली सुधार जरूर हुआ है। यह जानकारी सरकार के…

GST कलेक्शन का नया रिकॉर्ड! सरकार के खजाने में बढ़ी वसूली से आपको मिलती हैं ये लाभकारी सुविधाएं

नई दिल्ली  जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर है। मार्च 2026 में देश की GST कलेक्शन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नेट GST…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत