रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन

नई दिल्ली
रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप शाकाहारी हैं तो अब आपको ट्रेन से यात्रा के दौरान परेशान नहीं होना पड़ेगा। नई दिल्ली से कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस रेलगाड़ी में आपको केवल शाकाहारी भोजन ही मिलेगा। कई लोगों को इस बात की चिंता रहती थी कि रेलवे कैंटीन में तो वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का भोजन बनता है। ऐसे में उन्हें डर सताता था कि शुद्ध शाकाहारी खाना मिलेगा या नहीं। मगर, अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ने शत प्रतिशत शाकाहारी भोजन का बेंचमार्क तैयार किया है।

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को पवित्र गंतव्य माना जाता है। ऐसे में नई दिल्ली को कटरा से जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसने का फैसला हुआ। रेलवे का प्रयास है कि यात्रा के दौरान पूरी तरह के शाकाहारी वातावरण बनाए रखा जाए। इसके लिए यात्रियों को रेलगाड़ी में मांसाहारी भोजन या नाश्ता ले जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए जो लोग मांसाहार खाना पसंद करते हैं, उन्हें पहले से सजग हो जाने की जरूरत है। इसका पालन होने से दूसरे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

शाकाहार के प्रति किया गया जागरूक
यह खबर ऐसे समय सामने आई, जब प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। बाबा जयगुरुदेव के संगत प्रेमियों ने बीते दिनों शाकाहारी फेरी निकली। राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, प्रयागराज मेला परिसर सामाजिक संदेशों के प्रचार और प्रसार का भी बड़ा माध्यम साबित हो रहा है। बाबा जयगुरुदेव के संगत प्रेमियों ने महाकुंभ नगर क्षेत्र में शाकाहारी फेरी निकली। इस फेरी में संगत प्रेमियों ने 'बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना है' के नारे लगाए। इस दौरान संगत प्रमियों ने श्रद्धालुओं को शाकाहार के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनसे शाकाहारी बनने का समर्थन मांगा। मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हाथ उठाकर शाकाहारी संदेशों का समर्थन किया।

admin

Related Posts

‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

One thought on “रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार