माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर, 2 महीने तक शराब और मांसाहार पर पाबंदी

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहार की बिक्री और इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटरा से त्रिकुटा पर्वत स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश जारी होने की तारीख से दो महीने तक यह पाबंदी प्रभावी रहेगी।

कटरा के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट पियूष धोतरा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया है। अधिकारियों ने बताया कि कटरा से मंदिर मार्ग तक के अलावा मार्ग के दोनों ओर 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों जैसे अरली, हंसाली और मटयाल में शराब और मांसाहार पर रोक रहेगी। इसी तरह, कटरा-टिकरी रोड के दोनों ओर 200 मीटर के दायरे में स्थित चंबा, सेरली और भगता गांवों में पाबंदी लागू रहेगी। कटरा-जम्मू रोड के दोनों ओर 200 मीटर तक के क्षेत्र में स्थित कुंद्रोरियन, कोटली बजालियान, नोमाइन और मघाल गांवों में भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा की सुविधा
गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा की घोषणा की है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि तीर्थयात्री सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कोटा उपलब्ध होगा। गर्ग ने कहा कि बोर्ड समय-समय पर नई सुविधाएं शुरू करके और मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करके तीर्थयात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से लंबे समय से की जा रही मांग के जवाब में यह सुविधा शुरू की गई है। मंच ने हाल ही में उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक करके अलग हेलीकॉप्टर बुकिंग कोटा की मांग की थी।’

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर