महायुति की अहम बैठक भी कैंसल, एकनाथ शिंदे गए गांव, विभागों के बंटवारे को लेकर फंसा पेच

मुंबई
महाराष्ट्र में नई सरकार में विभागों को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। इसके चलते महायुति की अहम बैठक भी कैंसल हो गई है। इसके बाद एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिल्ली में महायुति के तीनों अहम नेताओं, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई। बताया जाता है कि इसमें देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने और अहम विभागों के बंटवारे को लेकर सबकुछ तय हो चुका है। अब इससे आगे की बैठक आज मुंबई में होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही कुछ अड़चन आती नजर आ रही है। अनुमान है कि शपथ ग्रहण दो दिसंबर को होगा।

एकनाथ शिंदे के बैठक छोड़कर अचानक जाने से अनुमान लगाया जा रहा है नई सरकार के गठन को लेकर वह कुछ नाराज हैं। सूत्रों के मतुाबिक शिंदे अपने सतारा स्थित गांव निकल गए हैं। अब शिंदे के वापस आने के बाद यह बैठक होगी। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने इस बात की पुष्टि कि मुख्यमंत्री शिंदे के आज के सभी अप्वॉइंटमेंट्स कैंसल कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार गठन को लेकर हो रही बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। शिवसेना सूत्रों के मुताबिक शिंदे सतारा में महाबलेश्वर के पास स्थित अपने गृहस्थान डारे गए हुए हैं।

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुद कहा था कि भाजपा जिस किसी को भी मुख्यमंत्री बनाए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के लिए तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता खुल गया था। अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने इस बातचीत को अच्छा और सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहाकि मुंबई में महायुति गठबंधन के बाद अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक अभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की पोस्ट को लेकर बातें सबकुछ स्पष्ट है। लेकिन कुछ मंत्री पद को लेकर बातचीत अटकती नजर आ रही है। एनडीटीवी के मुताबिक एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी रहने का अनुमान है। लेकिन नई सरकार में एकनाथ शिंदे खुद डिप्टी सीएम बनने के इच्छुक नहीं हैं। शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहाकि उनके डिप्टी सीएम बनने के चांसेज कम हैं। मुख्यमंत्री रहने के बाद डिप्टी सीएम बनना ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहाकि शिंदे की जगह यह पद शिवसेना में किसी और को दिया जाएगा।

बताया जाता है कि नई सरकार में भाजपा अपने पास गृह मंत्रालय रखेगी। इसके अलावा, अजित पवार की एनसीपी के पास वित्त और शिंदे की सेना के बाद शहरी विकास व पीडब्लूडी रहेगा। सरकार में भाजपा को 22 मंत्री, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9 मंत्रीपद मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने जोरदार जीत हासिल की है। 288 सीटों वाले विधानसभा में महायुति को 230 सीटें मिली हैं। इसमें भाजपा को अकेले 132 सीटें, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 42 सीटें मिली हैं।

admin

Related Posts

भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी घोषित, लेकिन विवाद के चलते सोशल मीडिया से हटाई गई लिस्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन विवादों की भेंट चढ़ गया है। शहर अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा मंगलवार को घोषित की गई…

साथी ने ही बदल दिया समीकरण: शिवसेना UBT के सपोर्ट से भाजपा की जीत, कांग्रेस देखती रह गई

मुंबई  गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को उस समय बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब उसकी सहयोगी शिवसेना (UBT) और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच अचानक हुए गठबंधन से चंद्रपुर नगर निगम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव