CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते हुए दिखेंगे। संजू सैमसन आईपीएल 2026 नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए थे और अब नई भूमिका में नजर आएंगे। संजू सैमसन ने चेन्नई के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से काफी देर तक बातचीत किया। सीजन से पहले एक इंटरव्यू में संजू सैमसन ने कहा था कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं।

टी20 विश्वकप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन गुरुवार को चेन्नई की टीम से जुड़े। उन्होंने टी20 विश्व कप में शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद जगह बनाई और पांच मैचों में 321 रन बनाए। उन्होंने नॉकआउट मैचों में टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। संजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैमसन और धोनी बात करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे। संजू सैमसन आईपीएल में तीन टीमों (कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान, दिल्ली) के साथ खेल चुके हैं और अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं।

सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो कार्यकाल में 11 सत्र में खेले। वह इस टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने के अलावा सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे।

सैमसन ने टीम ज्वाइन करने से पहले कहा था, ''मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।''

admin

Related Posts

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से…

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

नोएडा जैस्मीन शेखर ने जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में हीरो विमेंस प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण में आखिरी दो बोगी के बावजूद 3-अंडर 68 का अच्छा स्कोर किया और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय