IMD का बड़ा अपडेट: बंगाल की खाड़ी में उठे ‘डिटवाह’ से कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

कोलकाता 
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘डिटवाह’ (Cyclone Ditwah) के 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुँचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाला क्षेत्र तेज होकर साइक्लोनिक तूफान (Weather Update) में बदल गया है। IMD ने बताया कि यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन सेन्यार निकोबार द्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप से 850 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है और शाम तक यह कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व श्रीलंका के पास तथा इक्वेटोरियल हिंद महासागर में एक और वेदर सिस्टम सक्रिय है।
 
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, साइक्लोन डिटवाह पोट्टुविल के पास है, जो चेन्नई से लगभग 700 किलोमीटर दूर है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम 30 नवंबर की शुरुआत तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली, यूपी और बिहार पर इस तूफान का कोई असर नहीं बताया गया है, लेकिन इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है। साइक्लोन का नाम ‘डिटवाह’ यमन द्वारा दिया गया है। IMD ने चेन्नई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर और तंजावुर समेत तमिलनाडु के कई जिलों में 27, 28 और 29 नवंबर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साइक्लोन सेन्यार की ताजा जानकारी के अनुसार, यह भारतीय क्षेत्र से दूर मलेशिया की ओर बढ़ रहा है और सुमात्रा के पास है। मौसम विशेषज्ञों ने इसे ‘रेयर’ बताया क्योंकि यह मलक्का स्ट्रेट में पहली बार इतना शक्तिशाली साइक्लोनिक सिस्टम रिकॉर्ड किया गया है।

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह