करवा चौथ पर पहनना है शादी का लहंगा तो इन बातों रखें ध्यान

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये दिन पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

ये त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर को पड़ेगी, ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं।

वैसे तो महिलाएं इसके लिए नई-नई साड़ी पहनती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं और नई दुल्हनें इस दिन शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं जो करवा चौथ के दिन शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा।

फिटिंग का रखें ध्यान
शादी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शादी के समय और अब की आपकी बॉडी में अंतर हो। इसलिए लहंगे की फिटिंग की जांच लें। अगर फिटिंग में कोई बदलाव करना है, तो समय रहते टेलर से इसे ठीक करवा लें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे।

कराएं सफाई
कई बार ऐसा होता है कि रखे-रखे लहंगे की पॉलिश उतर जाती है और वो अजीब दिखने लगता है। ऐसे में उसे प्रोफेशनल तरीके से सही करवाएं। शादी के बाद से अगर लहंगा अलमारी में रखा है, तो उसे निकालकर अच्छी तरह से धूप में रखें ताकि उसमें से नमी या गंध निकल जाए।

अलग तरह से करें कैरी
अपने लहंगे को साधारण तरह से कैरी करने की वजह आप उसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टॉप स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। ये आपको स्कर्ट टॉप जैसा लुक देगा।

अलग हो ज्वेलरी
शादी के समय जो ज्वेलरी आपने पहनी थी, वो करवा चौथ पर बहुत हैवी लग सकती है। ऐसे में आप अपने लहंगे के साथ हल्की और एलिगेंट ज्वेलरी चुन सकती हैं ताकि आपका लुक ग्रेसफुल और सॉफ्ट दिखे।

हेयर स्टाइल हो सही
अपने आउटफिट को खूबसूरत बनाने के लिए हेयर और मेकअप भी सही तरीके से करें। करवा चौथ पर ज्यादा भारी मेकअप से बचें और नेचुरल और सटल लुक चुनें। आप बालों में गजरा या हल्की एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये चीजें हैं जरूरी
अपने लहंगा लुक को शादी का चूड़ा, बिंदी और सिंदूर जैसी चीजें इस्तेमाल करके कंप्लीट करें। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने शादी के लहंगे को करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं। इन्हीं की वजह से आप शादी के लहंगे में दोबारा दुल्हन के जैसी लग सकती हैं।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान