‘बहन-बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करोगे तो जहन्नुम पहुंचा देंगे…: योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज.
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए फूलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कोटवा स्थित तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कभी यह क्षेत्र और उत्तर प्रदेश अराजकता और दंगों के लिए जाना जाता था। पहचान का संकट था। युवाओं के सामने रोजगार का संकट था, बेटी-बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। व्यापारी असुरक्षित महसूस करता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

कांग्रेस और सपा पर बोला जमकर हमला
'आज कल तो लोग यह कहते सुने जा रहे हैं, देख सपाई, बिटिया घबराई। याद है कन्नौज और हरदोई में इन्होंने क्या किया। क्या इसमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। जब मैंने कार्रवाई की, इनको बुरा लगा। माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे. तो क्या करेंगे। याद करिए गाजीपुर में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या किसने की थी, सात लोग साथ में मारे गए थे। सपा की छत्र-छाया में पलने वाले माफिया ने हत्या की थी। प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या करने वाला कौन माफिया था, याद करिए इसी सपा का शार्गिद बनकर जो राज करता था। सपा का वास्तिवक चरित्र देखना है तो कन्नौज की घटना को याद करें, जब हमने कार्रवाई की तो सपाई लाल-पीले हो रहे थे।'

सीएम ने कहा, 'बेटी और बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करोगे तो जन्नत में तो जगह नहीं मिलेगी, जहन्नुम में जरूर पहुंचा देंगे।' कांग्रेस और सपा पर व्यंग्य कसते हुए बोले, 'पीडीए नहीं, यह दंगाइयों और अपराधियों का हाउस है। प्रदेश का कोई अपराधी नहीं, माफिया नहीं, जो सपा का शार्गिद न हो। याद करिए प्रयाग का अतीक अहमद, गाजीपुर का मुख्तार अंसारी, अंबेडकर नगर का खान मुबारक रहा हो, ये सभी सपा के प्रोड्क्ट हाउस के सदस्य थे। जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र का नाम लेते हुए कहा कि आजादी के बाद इन्होंने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए काम किया था, देश को दिशा दी थी। वहीं आज समाजवादी पार्टी माफिया और बदमाशों का जमवाड़ा भर रहा गया है।'

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि फूलपुर विधानसभा प्रभु की असीम कृपा का क्षेत्र है। प्रयाग गंगा का क्षेत्र है। प्रयाग की महिमा की बखान करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 'दस वर्ष के अंदर मोदी जी ने जो परिवर्तन करके दिखाया है, उसने बहुत कुछ बदल दिया है। देश में चार करोड़ गरीबों के मकान बने, यूपी में 56 लाख मकान बने। देश में 12 करोड शौचालय बने। यूपी में दो करोड 61 लाख शौचालय बने। देश में एक करोड़ 86 लाख फ्री में गैन कनेक्शन बंटे।'

  • admin

    Related Posts

    कूड़ा एकत्रीकरण में डीजल चालित वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को दी जा रही है प्राथमिकता

    लखनऊ राजधानी लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बुधवार 1 अप्रैल को अहम पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री…

    मुख्यमंत्री का निर्देश: 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सेक्टरवार रणनीति से हासिल करें

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह दस्तावेज केवल एक विजन नहीं, बल्कि प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल