रिचार्ज नहीं किया तो कितने दिन तक चालू रहेगा नंबर? यहां जानें पूरा नियम

नई दिल्ली

अक्सर ऐसा होता है कि किसी के पास दो सिम होती हैं और लोग कॉलिंग के लिए एक का ही इस्तेमाल करते हैं। इस बीच दूसरी सिम में रिचार्ज नहीं कराते, उस पर कॉल आते हैं तो रिसीव करने लगते हैं। लेकिन एक तय समय के बाद यह सिम बंद हो जाती है, नंबर किसी दूसरे के पास ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी नंबर पर कितने टाइम तक रिचार्ज न करने पर सिम बंद हो जाती है?

ये मामला सामने आया
हाल ही में एक मामला सामने आया, क्रिकेटर रजत पाटीदार का सिम बंद हो गया, जो बाद में किसी दूसरे शख्स को ट्रांसफर हो गया, इसके बाद उस शख्स को इस सिम पर विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स तक का कॉल आने लगा। इसके बाद लोग ये जानना चाह रहे हैं कि किसी सिम में कितने दिन तक रिचार्ज न करने पर नंबर बंद हो जाता है?

TRAI का नियम
दरअसल, इसको लेकर टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का नियम आपके सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के तय अवधि तक चालू रखता है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL जैसी सभी टेलिकॉम कंपनियों को इस नियम की पालना करनी होती है।

जियो सिम कब तक एक्टिव रहती है?
रिलायंस जियो का सिम कार्ड बिना रिचार्ज के 90 दिन तक एक्टिव रहता है। जबकि रिचार्ज प्लान के आधार पर इनकमिंग कॉल एक महीने या कुछ हफ्तों के भीतर बंद किया जा सकता है। फिर भी रिचार्ज ना होने पर सिम बंद हो जाती है, अन्य यूजर को दे दी जाती है।

एयरटेल सिम कब तक एक्टिव रहती है?
एयरटेल का सिम कार्ड भी बिना रिचार्ज के 90 दिन के आसपास एक्टिवेट रहता है। हालांकि, यूजर को 15 दिनों की अतिरिक्त छूट दी जाती है, ताकि यूजर रिचार्ज करवा सके। रिचार्ज न होने पर सिम बंद हो जाती है और दूसरे यूजर को दे दी जाती है।

वोडाफोन-आइडिया सिम कब तक एक्टिव रहती है?
वोडाफोन-आइडिया की सिम भी 90 दिनों तक एक्टिव रहती है, इसके बाद भी रिचार्ज नहीं कराने पर यह किसी दूसरे यूजर को दे दी जाती है। सिम को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होता है.

BSNL सिम कब तक एक्टिव रहती है?
BSNL को बिना रिचार्ज के लंबे समय तक एक्टिव रखा जा सकता है। BSNL की सिम करीब 180 दिनों तक एक्टिव रहती है। जो लोग बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, केवल सिम एक्टिव रखना चाहते हैं, उनको BSNL ये सुविधा देता है।

  • admin

    Related Posts

    कामयाबी और अपार धन का रहस्य: रात में की जाने वाली 5 खास आदतें

    जीवन में सफल होना हर कोई चाहता है। और हर कोई यह भी जानता है कि सफलता पानी है तो मेहनत से नहीं बचा जा सकता। लेकिन कई बार सिर्फ…

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश