वेंकटेश अय्यर हमारे लिए खेलते तो…RCB के हेड कोच ने किया चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में रेस लगी थी। हालांकि, केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया है। अब सीजन को देखते हुए कहा जा सकता है कि सही रहा कि वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने नहीं खरीदा, क्योंकि वे इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे, जबकि आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। हालांकि, आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर का कुछ और ही मानना है। आरसीबी के कोच ने बताया है कि वे ऑक्शन में उनके लिए इतने आगे तक क्यों गए थे?

वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन केकेआर के लिए 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए। उनका औसत बहुत ही घटिया था। वेंकटेश अय्यर को छोड़कर आरसीबी ने उन्हीं की कीमत पर जोश हेजलवुड और फिल साल्ट को खरीदा था, जो दोनों खिलाड़ी टीम के लिए आखिर तक मैच विनर रहे। अब आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश अय्यर का सपोर्ट किया है और कहा है कि अगर वे आरसीबी के लिए खेलते तो दमदार प्रदर्शन करते। वेंकटेश पिछले सीजन केकेआर के साथ थे और अच्छा खेले थे, लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए एंडी फ्लावर ने कहा, "हमने वेंकी (वेंकटेश अय्यर) को बहुत ज्यादा रेट किया है, इसलिए हमने उसके लिए इतनी मेहनत की। ऐसा इसलिए था, क्योंकि हम अपनी टीम में एक मजबूत भारतीय कोर को महत्व देना चाहते थे। हम कुछ रोमांचक युवा क्रिकेटर और शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहते थे। हमें वह नहीं मिला। मुझे लगता है कि अगर वह हमारे लिए खेलता, तो उसका यह सीजन उसका वाकई में शानदार होता।" जिस तरह की परफॉर्मेंस वेंकटेश अय्यर ने दी है। उससे लग रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनको रिलीज कर देगी। भले ही ऑक्शन में फिर से उनको कम कीमत पर खरीद ले।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव