देश में यदि कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता -सरमा

पलवल

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की गूंज अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने  पलवल की एक रैली के दौरान हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से इरायल को शक्ति देने की प्रार्थना भी की। सरमा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद होगा और मामन खान हिंदुओं को बाहर निकाल देगा।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि देश के कोने-कोने से बाहर को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा, 'पूरे भारत में कांग्रेस ने तुष्टिकरण का महौल बनाकर रखा है। जहां भी जाओ कांग्रेस की एक ही बात है मियां और मुसलमान को कैसे अपने अपने जगह में ले जा सकता है। यदि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता। कांग्रेस ने बाबर को पालकर रखा था। अब बाबर की जगह रामलला आ गए, लेकिन देश के कोने-कोने में बाबर छिपे हैं। इन बाबर को हमें देश से धक्का मारकर निकालना है। इसके लिए भाजपा को बार-बार जितवाना है।'

हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता मामन खान का जिक्र करते हुए कहा, 'वह कहते हैं कि हिंदुओं से हिसाब लेंगे। मैं मामन को कहना चाहता हूं आपने देखा है ना आंतक के खिलाफ इजरायल ने जैसा काम किया है, हमारे भारत में भी आतकंवाद के खिलाफ काम होगा। कोई आतंकवादी को बचा नहीं पाएगा। यह देश हिंदू ने बनाया है और कोई हिंदू से हिसाब नहीं ले सकता है। हिंदू ने इस देश को बनाया और हिंदू ही देश को सुपरपावर बनाएगा।'

सरमा ने कहा कि इजरायल ने नसरल्लाह को मार गिराया तो INDI गठबंधन रो रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या सीमा पर सैनिकों के मारे जाने पर ये लोग रोते हैं? उन्होंने कहा, 'जब हिजबुल्लाह का कमांडर मरता है तो ये रोते हैं। मैं तो मन में यही कामना करता हूं कि विश्व में आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि वह आतंकवाद खत्म कर दे। हम शांतप्रिय लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके साथ नहीं जो आतंकवाद को अपना धर्म मानते हैं। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि देश-विदेश में जितना नसरल्लाह है, सबका खात्मा हो जाए।'

admin

Related Posts

2.42 करोड़ महिला वोटरों को साधने की रणनीति, तृणमूल ने बढ़ाया लक्खी भंडार का अनुदान

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की निगाहें महिला वोट बैंक पर टिकी हुई हैं. महिला वोटरों को लुभाने के लिए तृणमूल कांग्रेस…

बंगाल में यूपी के 54 भाजपाई संभालेंगे चुनावी मोर्चा, 47 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई

कलकत्ता  बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका