‘झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा’, घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दी धमकी

कोरबा।

उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह होने पर घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिला। जिसे गंभीर हालत में कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में 60 वर्षीय राम सिंह कंवर निवास करता है। वह अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बना रहा है। जहां घर बनाने के लिए घर के बाहर ईंट, रेत, सीमेंट और लोहे के क्षण रखा हुआ है। उसकी रखवाली करने के लिए वह घर के बाहर सो रहा था। अज्ञात लोगों ने देर रात उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां घर से कुछ दूरी पर रेत की ढेर में बेहोशी की हालत में खून से लथपत पड़ा हुआ मिला। जहां सुबह होने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि उसके सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल राम सिंह कंवर की घर के आंगन में पानी टंकी, दीवार और गांव की सार्वजनिक मंच पर धमकी लिखा हुआ था। जिसमें हमलावरों ने लिखा है कि झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा। बताया जा रहा है कि यह शब्द 4 से 5 जगह पर लिखा हुआ है जगदीश घायल राम सिंह का पुत्र है। जो रात के वक्त घर के अंदर दूसरे कमरे पर सो रहा था।

घायल राम सिंह कंवर की पत्नी सावन बाई ने बताया कि वह और उसका बेटा घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। सुबह लगभग 4:50 में जब गांव के पड़ोस में ही रहने वाले युवक पड़ोस में हो रहा है। डांस कार्यक्रम देखकर वापस लौटे तब घाट पर खून देखा। उसके बाद कुछ दूरी पर घर राम सिंह का खून से लतपथ गमछा देखा। जहां उसने इसकी सूचना तत्काल घर पर युवकों ने दी और कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में राम सिंह खून से लतपथ मिला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए तत्काल उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

घायल राम सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। लेकिन कब कैसे और किन परिस्थितियों में उनके साथ हमला हुआ है। यह समझ से परे है। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।  विधिवत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव वाले अंदेशा जाता रहे हैं कि राम सिंह के बेटे जगदीश के साथ कोई चुनावी लफड़ा तो नहीं है जहां हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई।

admin

Related Posts

नशे के खिलाफ निर्णायक जंग: साय सरकार ने SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल का किया गठन

रायपुर. छत्तीसगढ़, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों और शांत सामाजिक जीवन के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देश के अन्य हिस्सों की तरह यहाँ…

रायगढ़ में पुलिस महकमे में हलचल: SSP ने 219 जवानों का किया तबादला, एक दर्जन ASI भी प्रभावित

रायगढ़. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाते हुए जंबो ट्रांसफर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान