भाजपा की सरकार बनी तो जरूरतमंद लोगों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ( कर दिया है। इसमें युवा और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ध्यान में रखकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र का अनावरण करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो जरूरतमंद लोगों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स और घरों में सहायक के तौर पर काम करने वाले लोगों को बीमा देने की बात कही है।

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो सभी सरकारी संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार मदद
अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15000 की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा और आवेदन के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति की जाएगी।

अनुसूचित जाति के छात्रों को दी जाएगी मदद
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा सरकार ने 5 साल में केवल 5 एससी छात्रों को छात्रवृत्ति दी, जबकि मोदी सरकार ने 34.5 लाख अनुसूचित छात्रों को मदद दी है।भाजपा ने कहा है कि तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को डॉ. बी आर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा सरकार ने ऑटो वालों के लिए एक भी योजना का ऐलान नहीं किया, उनके लिए बोर्ड का ऐलान नहीं किया। ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स के लिए ऑटो टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाएंगे। इसके गठन के बाद 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 5 लाख रुपए दुर्घटना बीमा देंगे। ऑटो ड्राइवर्स के बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

घरेलू सहायकों के लिए बोर्ड, 15 लाख तक का बीमा
ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार घरेलू सहायक वेलफेयर बोर्ड की स्थापना करेगी। माली, सफाईकर्मी या खाना बनाने वाले ऐसे लोगों को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा दिया जाएगा, जो लोगों के घरों में काम करते हैं। इन्हें 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

रेहड़ी-पटरी वालों को लोन
भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में 4 लाख रेहड़ी पटरी वालों को बिना कुछ गिरवी रखे लोन दिया जाएगा।

आप के घोटलों पर SIT बनेगी: भाजपा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के घोटालों की एसआईटी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में दलालों को खत्म कर दिया है और डीबीटी के जरिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। दिल्ली में आपदा के कारण कोविड महामारी के दौरान जहां ऑक्सीजन नहीं मिल पाती थी, अस्पतालों में बेड नहीं मिल पाते थे उस दौरान इन्होंने सैकड़ों करोड़ शराब कारोबारियों के माफ कर दिए। 2026 करोड़ रुपए का घोटाला किया। सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं किया। दिल्ली जल बोर्ड के घाटे पर क्यों नहीं चर्चा करवाई, मोहल्ला क्लीनिक के फर्जी जांच और शीशमहल घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं हुई। भाजपा की सरकार बनी तो आम आदमी पार्टी के घोटालों पर एसआईटी की जांच बिठाएगी। भाजपा की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।

संकल्प पत्र के पहले हिस्से में भी कई बड़े वादे
इससे पहले भाजपा ने महिलाओं को साधने के लिए कई वादे किए थे। भाजपा ने कहा है कि यदि उसकी सरकार बनी तो दिल्ली में हर महिला को मासिक 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। पेंशन में इजाफे का वादा भी किया गया है। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ी के पास अटल कैंटीन खोले जाएंगे जिसमें 5 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी। पहली कैबिनेट बैठक से ही दिल्ली में केंद्र सरकार की अयुष्मान योजना को लागू करने की बात कही गई है।

admin

Related Posts

12 राज्यों में 6.08 करोड़ नाम हटे, SIR वोटर लिस्ट अपडेट में यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव

नई दिल्ली देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दूसरे फेज के तहत चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची…

इजरायल की तगड़ी कार्रवाई: 40 दिन में ईरान और लेबनान पर साढ़े चार बम का असर

तेल अवीव इजरायल ने ईरान के साथ चल रही जंग में अब तक 18,000 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजरायली सेना (IDF) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की